धोनी की लाडली बेटी जीवा बेहद क्यूट है, देखे जीवा की कुछ तस्वीरें…

महेंद्र सिंह धोनी जितने मशहूर क्रिकेटर हैं, उतनी ही फेमस उनकी छोटी-सी बेटी जीवा भी हैं। 7 साल की उम्र में ही जीवा धोनी की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दे की जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मां साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही उनकी कोई नई तस्वीर अपलोड होती है, फैन्स उस पर अपना प्यार दिल खोलकर लुटाते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर हुई हैं।

ziva dhoni

जिनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक साफतौर पर देखी जा सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा 6 साल की हो गई हैं। जीवा धोनी का जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। माही की बेटी अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। अपने पापा के मैच में चीयर करने जाना हो या अपनी मम्मी साक्षी के साथ एंजॉय करना। उनकी हर चीज फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

ziva dhoni

तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं जीवा की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आप भी कहेंगे की माही की बेटी कमाल हैं। 6 फरवरी 2015 को जब धोनी पहली बार पिता बनें, तब से लेकर अब तक उनकी बेटी सोशल मीडिया क्वीन बनीं हुई हैं। जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें उनके पैदा होने से लेकर अबतक की सारी तस्वीरें मौजूद है। इस पेज पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ziva dhoni

दरअसल, जीवा का ये अकाउंट उनकी मम्मी साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती है और आए दिन उनकी क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं। 2015 में बेटी के जन्म की खबर सुनकर धोनी काफी खुश थे, लेकिन अपने देश की खातिर भारत नहीं लौटे। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था, कि इस समय मेरे लिए देश ज्यादा जरूरी है।

ziva dhoni

बता दें कि जब जीवा का जन्म हुआ था। तो धोनी भारतीय कप्तान के रूप में वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और खेल पर ध्यान लगाने की वजह से फोन भी नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी ने बेटी के जन्म के बारे में सुरेश रैना को मैसेज करके बताया और उन्होंने धोनी को बताया था। साल 2020 में जब पूरी दुनिया बंद थी, तब जीवा ने अपने पिता के साथ रांची के फार्म पर बहुत सारा टाइम स्पेंड किया था। पिछले साल उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

ziva dhoni

कभी पापा के संग बाइक पर धूमती, तो कभी उनके साथ सब्जी लगाती। 15 अगस्त 2020 को अपने संन्यास के बाद से धोनी परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। आईपीएल के बाद वह परिवार के साथ दुबई ट्रिप पर भी गए थे। इसके अलावा वह काफी समय से रांची में अपने परिवार के साथ ही हैं। दुबई में साक्षी और जीवा की कई तस्वीरें वायरल हुई। लेकिन सबसे ज्यादा किसी फोटो की चर्चा हुई तो इसकी, जिसमें जीवा खतरनाक जानवरों के बीच नजर आई।

ziva dhoni

धोनी की वाइफ साक्षी अक्सर जीवा की फोटो शेयर करती रहती हैं। इस फोटो में वह क्लासिकल डांस करती और वैसे ही ड्रेस पहने नजर आ रही थी। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमे जीवा ढेर सारी सब्जी लेकर बैठी हुई हैं। वहीं, जब साक्षी उनसे पूछती हैं कि तुम ये कहां से लाईं, तो जीवा कहती हैं, ‘बाजार से।’ जीवा धोनी इस वीडियो में सब्जियों को पहचानती नजर भी आ रही हैं।

ziva dhoni

इसी साल जीवा ने अपना टीवी पर डेब्यू भी किया है। दरअसल, वह अपने पापा के साथ एक बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने पापा के साथ विज्ञापन की न केवल अच्छे से शूटिंग की, बल्कि उनके साथ खूब सारी मस्ती भी की। पिछले साल अगस्त में शेयर की गई इस तस्वीर को देखकर लोगों को लगा कि धोनी के घर में दूसरा बच्चा पैदा हो गया है।

ziva dhoni

दरअसल, इस फोटो में जीवा हार्दिक पंड्या के बेटे को गोद में बैठे हुए नजर आ रही है। फैंस को लगा कि ये जीवा का भाई या बहन है। भारत में मेसी के काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने फाइनल में अपने खेल से फैंस का दिल भी जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी मेसी की फैन हैं।

ziva dhoni

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जीवा की तस्वीर शेयर की है। जीवा इस तस्वीर में अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए हैं। इतना ही नहीं उनकी जर्सी पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का ऑटोग्राफ भी है। जीवा इसे दिखा रही हैं और ब्लश करती हुई दिख रही हैं। उनकी क्यूट स्माइल देखकर फैंस भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह तस्वीरें शेयर की गई हैं।

ziva dhoni

क्रिसमस पर जीवा को यह बड़ा तोहफा मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं। वह स्कूली शिक्षा के दौरान फुटबॉलर रह चुके हैं। स्कूल के दिनों में धोनी अपनी टीम के गोलकीपर थे। उनकी गोलकीपिंग वाली स्किल को देखकर ही विकेटकीपिंग के लिए उन्हें चुना गया। भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी धोनी को बाकी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता था।

ziva dhoni

धोनी साथ ही कई चैरिटी मैचों में भी फुटबॉल खेल चुके हैं। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप की बात करें तो अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। मेसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और उन्होंने इसे चैंपियन बनने के साथ खत्म किया। मेसी ने 2022 वर्ल्ड कप में कुल सात गोल दागे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *