इंडियन टीम के पूर्व कप्तान धोनी रांची में अपने आलीशान घर में पत्नी और बेटी के साथ रहते है…

महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनियां भर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और आज ये एक कामयाब खिलाड़ी हैं। लेकिन क्रिकेटर बनने की राह धोनी के लिए इतनी आसान नहीं थी और एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए इन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है।

ms dhoni journey

धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूलों के दिनों से ही कर दी थी, लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में इनको कई साल लग गए। लेकिन जैसे ही धोनी को हमारे देश की ओर से खेलने का मौका मिला, तो इन्होंने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे से अपने आपको को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया। छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले एमएस धोनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और काफी संघर्षों के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंचे और दुनिया के सामने उन्होनें अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ms dhoni journey

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी देवी है जो की एक हाउसवाइफ है। धोनी के परिवार में एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी और एक छोटी बहन जिनका नाम जयंती गुप्ता है। धोनी का बड़ा भाई राह राजनीति नेता है और बहन एक इंग्लिश अध्यापक के पद पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही धोनी और साक्षी की प्यारी सी बेटी भी है जिनका नाम जीवा है।

ms dhoni journey

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में खुलासा किया गया है कि एम एस धोनी की एक प्रियंका झा नाम की लड़की गलफ्रेंड थी जिनसे उनका रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन ये रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका क्योंकि साल 2002 के दौरान प्रियंका झा एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गईं और फिर उनकी मौत हो गई जिसके बाद धोनी का ये प्यार मुकम्मल नहीं हो सका और धोनी उनकी मौत के खबर से बेहद हताश हुए। इस दुर्घटना के बारे में धोनी को जब पता लगा तब वे इंडिया ए टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। वहीं इस खबर के बाद से धोनी को वापस अपने करियर ट्रैक में आने के लिए करीब 1 साल लग गया था।

ms dhoni journey

2008 में महेंद्र सिंह धोनीअपनी टीम के साथ एक होटल में रूके हुए थे। तभी वे साक्षी से मिले। दरअसल साक्षी रावत तब उसी होटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। आपको बता दें कि साक्षी ने अपनी ग्रेजुएशन होटल मैनेजमेंट में औरंगाबाद से की थी। तभी से दोनों ने एक -दूसरे से डेटिंग शुरु की। संयोग से, दोनों अपने बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे क्योंकि उनके पिता मेकॉन में सहयोगी थे और वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

ms dhoni journey

वहीं अगर दोनों में उम्र के अंतर की बात की जाए तो साक्षी धोनी से करीब 7 साल छोटी हैं। धोनी और साक्षी दोनों ने एक-दूसरे के साथ करीब 2 साल तक डेटिंग की इसके बाद उन्होनें शादी करने का फैसला किया और 4 जुलाई, 2010 को धोनी और साक्षी दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने 6 फरवरी, 2015 को एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम जीवा – Ziva Dhoni रखा।

ms dhoni journey

महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे किक्रेटर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। वे कई तरह के व्यापार से जुड़े हुए हैं इसके साथ ही उनका रांची में होटल भी है जिसका नाम माही निवास रखा है। यही नहीं साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी ने कपड़ों के व्यापार में भी अपनी किस्मत आजमाई और इन्होनें रीति ग्रुप के साथ मिलकर सेवन नाम के एक कपड़े के ब्रांड की भी शुरुआत की है।

ms dhoni journey

महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं। धोनी के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। झारखंड की राजधानी रांची में ही उनका आलीशान फार्महाउस है। माही और उनका परिवार इसी फार्महाउस में रहता है।

ms dhoni journey

धोनी के इस फार्महाउस में इंडोर स्टेडियम भी है, जिसका इस्तेमाल सीएसके के कप्तान अलग-अलग खेलों के लिए करते हैं। धोनी और साक्षी के बेडरूम को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें डार्क ब्राउन कलर के हेडबोर्ड के सामने एक बड़ा बेड है जो लगभग कमरे की छत को छूता है। धोनी का ये फार्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें जिम, स्विमिंग पूल और पार्क हैं।

ms dhoni journey

धोनी के फार्महाउस में पारिवारिक मित्रों और साथी क्रिकेटरों के लिए समर्पित एक हैंगआउट स्पॉट भी है। इस जगह का इस्तेमाल धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर पार्टियों की मेजबानी करने के लिए करते हैं। धोनी को बाइक्स का शौक है, ये किसी से छिपा नहीं है। माही ने अपने फार्महाउस में बाइक्स के लिए अलग जगह रखी है। यहां पर धोनी के पास जितनी भी बाइक्स हैं वो पार्क हैं।

ms dhoni journey

महेंद्र सिंह धोनी वन डे मैच से रिटायरमेंट लेने के बाद अभी आईपीएल 2023 में दिखाई दे रहे है। धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में खेल रहे है। उनके सभी दर्शक उनको खेलता हुआ देख काफी खुश है। धोनी अभी अबू धाबी में है। हम उम्मीद करते है, कि उनकी टीम इस बार जीत हासिल करे, और हम उन्हें और खेलता हुआ देख सकें।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *