फेन्स ने करिश्मा कपूर से दूसरी शादी के बारे में पूछा? करिश्मा ने दिया ये जवाब…

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फैन्स से बातचीत की और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। एक शख्स ने उनसे ये भी पूछा कि क्या वो अब दोबारा शादी करेंगी? इस पर करिश्मा कपूर ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत करना पसंद करती हैं। 90 के दशक की इस टॉप एक्ट्रेस ने एक्टिंग में वापसी की है। वह साल 2020 में मेंटलहुड नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। करिश्मा फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं और साथ ही अपने बच्चों के साथ प्यारी बॉन्डिंग की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैन्स से बातचीत की और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। एक शख्स ने उनसे ये भी पूछा कि क्या वो अब दोबारा शादी करेंगी? अब इस पर करिश्मा कपूर ने रिएक्ट किया है।

करिश्मा कपूर ने आस्क मी एनीथिंग के तहत सोशल मीडिया पर फैन्स से बातचीत की। उसने अपनी पसंद-नापसंद पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें क्या खाना पसंद है और क्या पहनना पसंद है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को पसंद करती हैं। लेकिन करिश्मा कपूर से उनकी शादी को लेकर एक सवाल भी किया गया। करिश्मा इस पर ज्यादा रिएक्ट करने से बचती नजर आईं और कन्फ्यूज दिखीं।

karishma kapoor react on shadi

करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तमाम सवालों के जवाब भी दिए हैं। शादी के सवाल पर करिश्मा ने एक कन्फ्यूज्ड शख्स का GIF शेयर करते हुए लिखा- ‘डिपेंड करता है।’ इसके अलावा एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में से कौन बेहतर लगता है। इस पर करिश्मा ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए कहा- ‘मैं दोनों से प्यार करती हूं।’ अपने पसंदीदा खाने की बात करें तो उन्होंने बताया कि उन्हें बिरयानी खाना पसंद है।

करिश्मा कपूर की शादी की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके कियान और समायरा नाम के दो बच्चे हैं। दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। संजय कपूर भी अपने बच्चों से मिलते रहते हैं। साल 2014 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने तलाक के लिए अर्जी दी और साल 2016 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा एक प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *