श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार, कुछ इस तरह फेन्स के बिच नजर आयी श्रद्धा

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज-कल अपनी आगामी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर वो सुर्खियों में हैं। इसी बीच आज वो अपना 36 वां जन्मदिन मना रहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। 3 मार्च 1987 को मुंबई में जन्मी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

shraddha kapoor bday celebration

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ श्रद्धा अपने स्टाइल की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके हर लुक को बेहद पसंद करते हैं। श्रद्धा कपूर का हर लुक कमाल का होता है, जिनसे लड़कियां टिप्स भी लेती हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में श्रद्धा बेहद कमाल की लगती हैं।

shraddha kapoor bday celebration

फिल्मी दुनिया के तमाम लोगों और उनके फैंस ने श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, श्रद्धा कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गए। श्रद्धा कपूर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनसे मिलने के लिए घर से बाहर आईं और सभी का शुक्रिया अदा किया। श्रद्धा कपूर के घर के बाहर से आईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

shraddha kapoor bday celebration

श्रद्धा कपूर के घर के बाहर उनके तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धा कपूर ने कार के रूफ टॉप से बाहर आकर सभी से मुलाकात की। श्रद्धा कपूर ने बर्थडे पर फैंस से की मुलाकात की और सभी को खुश कर दिया। श्रद्धा को मिलने उनके लाखो फेन्स आये थे।

shraddha kapoor bday celebration

श्रद्धा कपूर की झलक पाकर उनके फैंस खुश हो गए और उनको अपने कैमरे में कैद करने लगे। श्रद्धा कपूर ने भी अपने फैंस को पूरा मौका दिया और उनके साथ समय बिताया। श्रद्धा कपूर के फैंस ने जहां उनकी फोटो क्लिक की, वहीं श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को अपने फोन में कैद किया। उनके आसपास फैंस ही फैंस ही नजर आए।

shraddha kapoor bday celebration

श्रद्धा कपूर अपने जन्मदिन पर मिलने वाली बधाइयों से काफी अभिभूत हो गईं। श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के आगे हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। श्रद्धा कपूर के फैंस जितना उन्हें देखकर खुश हुए, वहीं श्रद्धा कपूर भी अपने फैंस से मिलकर काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने सभी का दिल से आभार जताया।

shraddha kapoor bday celebration

श्रद्धा कपूर ने अपने एक फैन के साथ आए छोटे बच्चे को अपनी गोद में ले लिया। श्रद्धा कपूर का ये प्यारा अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है। श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को किसी भी तरह से निराश नहीं किया। श्रद्धा कपूर ने फैंस को जमकर ऑटोग्राफ दिए। वह कार से छत ऑटोग्राफ देते नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उनके लिए तोहफा लेकर आए थे। श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर में दिख रहा है कि उनके हाथ में गिफ्ट है। श्रद्धा कपूर की तस्वीरों के पैपराजी ने अलग-अलग एंगल से क्लिक किया है। श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर उनकी फैंस के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *