फैंस का इंतजार हुआ खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर शेयर की बेटी मालती की तस्वीरें…

बॉलीवुड और हॉलीवुड की क्वीन प्रियंका ने किया बेटी मालती का फोटो इंस्टा पर पहली बार शेयर किया है। हिंदी सिनेमा हो या अंग्रेजी, दोनों ही इंडस्ट्री में प्रियंका काफी मशहूर नाम हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्मों, ब्रांड एनिमली और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर करती रहती हैं।

priyanka chopra daughter

प्रियंका ने 1 साल बाद अपनी बेटी का चेहरा फेन्स के साथ शेयर किया है। 19 फरवरी 2023 की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा दिखाते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं। उन्होंने एक हाथ से मालती को पकड़े हुए दूसरे हाथ से सेल्फी क्लिक की है।

priyanka chopra daughter

इस फोटो में हम मालती के प्यारे चेहरे को देख सकते हैं, जो हल्के गुलाबी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। मालती के सिर पर एक बो-हैडबेंड लगाया गया है, जो मालती की क्यूटनेस को बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं, एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा छिपाते हुए नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “डेज़ लाइक दिस।”

priyanka chopra daughter

प्रियंका की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा, “वे सबसे कीमती दिन हैं। आनंद लें।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “बहुत खूबसूरत!!, वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ओह, हमेशा की तरह सुंदर दिखने वाली फेवरेट गर्ल्स।” यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

priyanka chopra daughter

इससे पहले, वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद प्रियंका ने निक और मालती के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में दिखाया गया है कि प्रियंका ने मालती को अपनी बाहों में पकड़ रखा है और झील के नज़ारे का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा गया था, जिसे इस तरह पढ़ा जा सकता है, “मेरे हमेशा के लिए वैलेंटाइन … आपको और आपके प्रियजनों को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।”

priyanka chopra daughter

करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद 30 जनवरी 2023 को प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा रिवील किया था। दरअसल, 30 जनवरी को मालती के पिता निक जोनस और उनके भाईयों को ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ से पुरस्कृत किया गया था, इसी इवेंट में प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था। इस इवेंट में प्रियंका के साथ जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी मौजूद थीं।

priyanka chopra daughter

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका ‘लव अगेन’ और ‘सिटाडेल’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ‘सिटाडेल’ प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

priyanka chopra daughter

फैंस ने पहली बार मालती की तारीफ की है। कई लोग उन्हें लिटिल निक कहते हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है अभिनेत्री फैंस को मालती का चेहरा दिखाया है। इससे पहले प्रियंका ने वैलेंटाइन डे पर भी मालती की झलक दिखाई थी। प्रियंका ने मालती के साथ पोज देकर फैन्स को बेटी की झलक दिखाई।

priyanka chopra daughter

फिलहाल, प्रियंका और मालती की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *