डिलिवरी के कुछ दिनों पहले ही बिपाशा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिखाया बडा बेबी बंप…

43 साल की बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस को कभी अस्पताल के बाहर तो कभी सैलून के बाहर देखा जाता है। जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। बिपाशा अब सातवें आसमान पर हैं। क्यों नहीं आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब उनके घर में चहकने की आवाजें आने वाली हैं. बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

bipasa basu baby bump yellow dress

हालांकि प्रेग्नेंसी का सफर मुश्किल भरा रहा है, लेकिन बिपाशा हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। बिपाशा इन दिनों प्रेग्नेंसी लाइफ एन्जॉय करते हुए फैन्स के साथ फ्लॉन्ट करते हुए बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, बिपाशा ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए मनमोहक तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें उनके पति करण ने क्लिक किया था। तस्वीरों में बिपाशा पीले रंग की टाई-डाई ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया।

bipasa basu baby bump yellow dress

हमेशा की तरह घुंघराले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह अपना बड़ा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा है- लव योर सेल्फ। साथ ही कहा कि ये तस्वीरें उनके पति ने क्लिक की हैं। बिपाशा की इन तस्वीरों को उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। उनके कई फैंस इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं।

bipasa basu baby bump yellow dress

बिपाशा की खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो दोनों ही कैमरे में कैद हो गए। बिपाशा बसु ने ये फोटो अपने बेडरूम में क्लिक की थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद बिपाशा ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। एक्ट्रेस ने इसी साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

bipasa basu baby bump yellow dress

गर्भावस्था की घोषणा के बाद से, अभिनेत्री अक्सर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रही हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले, अभिनेत्री का गोद भराई समारोह था जहाँ उन्होंने एक पश्चिमी गुलाबी रंग का गाउन पहना था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *