सोनम से लेकर आलिया तक बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां 2022 में देगी गुड न्यूज़….

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर आज जानकारी सामने आई कि कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। यह खबर आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं, हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी इस बात को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कपल भी जल्दी ही फैंस के साथ अपनी ये खुशी साझा करेगा। फिलहाल इस साल कई सेलेब्स माता-पिता बनने जा हैं, तो चलिए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने साल 2022 में दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज।

sonam kapoor pregent

2022 यानी इसी साल मार्च महीने में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने आने वाले फर्स्ट चाइल्ड की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप पर हाथ रखे हुए तस्वीरें साझा की थी और अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सुनाई थी। इन दिनों अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

alia bhatt pragnet

अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे न्यूली मैरिड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी पिछले महीने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि इससे फैंस को खुशी के साथ ही थोड़ी हैरानी भी हुई थी। आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी सेशन से एक तस्वीर साझा की थी और बताया कि वह मां बनने वाली हैं।

bipasha basu pregnant

बात करें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तो दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और उनकी शादी को छह साल का समय हो चुका है। अब जबकि खबर सामने आई है कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं तो फैंस को कपल की ओर से भी इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। फेन्स को अब इस खबर की पुष्टि का इंतज़ार कर रहे है।

to be mom vinny arora

बॉलीवुड की हस्तियों ने तो इस साल गुड न्यूज देकर फैंस को ट्रीट दी ही है, इसके साथ ही टीवी के पॉपुलर अभिनेता धीरज धूपर और पत्नी विन्नी अरोड़ा ने भी कुछ समय पहले सोनोग्राफी रिपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि जल्दी ही वह माता-पिता बनने वाले हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *