गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने जन्म के 3 महीने बाद पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा…

टीवी इंडस्ट्री की राम-सीता के नाम से मशहूर स्टार जोड़ी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने पहली बार अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपनी बेटी लियाना चौधरी की एक झलक दिखाई है। आपको बता दे कि 3 महीने पहले उनकी बेटी का जन्म हुआ था। अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा है लेकिन आज उन्होंने पोस्ट शेयर कर तस्वीर दिखाई है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि देबिना और गुरमीत अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और दोनों उस पर प्यार बरसा रहे हैं। आज उनकी बेटी 3 महीने की हो गई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। लियाना का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था। जैसा कि देबिना बनर्जी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने लियाना को हाथ में लिया हुआ है। पति-पत्नी अपनी राजकुमारी को सिर पर किस कर रहे हैं और उनकी आंखें बंद हैं।

debina bonnerjee daughter

लियाना बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने सिर पर टियारा पहना हुआ है और वह सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। गुरमीत ने सफेद शर्ट पहनी है जबकि देबिना ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई है। देबीना और गुरमीत अपनी बेटी के आगमन से बेहद खुश है। उनकी आँखों में एक अलग ख़ुशी नजर आ रही है।

debina bonnerjee daughter

इस तस्वीर के साथ देबिना ने बहुत अच्छा कैप्शन भी लिखा है। देबिना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा की, “लियाना के रूप में हमारा दिल एक हो गया है। हम बहुत खुश और संतुष्ट हैं। हम एक खूबसूरत समाज का हिस्सा हैं जो बहुत वास्तविक है। जिसने मेरी बेटी के लिए दुआ की और उसका चेहरा देखने के लिए इतना इंतजार किया।” देबिना और गुरमीत अपनी बेटी के आगमन से खुश और संतुष्ट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

फेन्स भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। देबिना की खास दोस्त मूनमून दत्ता ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा मानसी जोशी, करण सिंह छाबड़ा, रुस्लान मुमताज़, किश्वर मर्चेंट ने भी प्यार बरसाया है। अब तक देबिना की बेटी की इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके है। देबिना की बेटी बेहद प्यारी और क्यूट है।

debina bonnerjee daughter

अप्रैल में, गुरमीत और देबिना ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया। जन्म के कुछ दिनों बाद कपल ने अपनी बेटी का नाम साझा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। गुरमीत और देबिना की शादी 2011 में हुई थी। देबिना की बेटी जन्म के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी उर्फ़ मुनमुन दत्ता भी उनको बधाई देने के लिए उनके घर गई थी। मुनमुन और देबिना अच्छे दोस्त है।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *