क्या आपने बबीताजी की जुड़वाँ बहन को देखा? वीडियो देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा…

पिछले 14 सालों से भारतीय टेलीविजन पर राज कर रहे टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीताजी और जेठालाल लोगों के पसंदीदा कलाकार हैं। शो में बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे सक्रिय महिलाओं में से एक हैं। वहीं असल जिंदगी में मुनमुन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलेब्स में से एक हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके फैंस को हैरान कर देगा।

जी दरअसल मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने सिजलिंग अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन यहां ट्विस्ट ये है कि मुनमुन दत्ता के दो रूप एक ही फ्रेम में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही लुक में हमेशा की तरह मुनमुन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका डांस भी शानदार है। वीडियो देख कर लग रहा है की वो मुनमुन की जुड़वाँ बहन है।

munmun dutta dance

आपको बता दे की ये वीडियो एडिट किया हुआ है। दोनों लुक में मुनमुन ही है। मुनमुन ने डुओ डांस करके वीडियो एडिट किया है। इन दोनों में से एक लुक में मुनमुन ग्रीन टॉप और येलो हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं और इस लुक में उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं दूसरे लुक में वह व्हाइट और ग्रे शॉर्ट जंपसूट में हैं। इस लुक में उन्होंने अपने बालों को पोनी स्टाइल में बांधा हुआ है।

इस वीडियो को देख जहां मुनमुन के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस मजाक में मुनमुन से पूछ रहे हैं कि क्या उनकी कोई जुड़वा बहन है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि वह सिर्फ एक मुनमुन अदा से घायल हुआ है, अब वह एक साथ दो कैसे सहेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अब जेठालाल का बेहोश होना तय है। मुनमुन दोनों लुक में डांस करती हुए बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी एक नजर डालिये वीडियो पर –

आपको बता दे की आज यानी 28 जुलाई को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने 14 साल का सफर पूरा किया। अब वो अपने 15 में साल में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। शो पिछले 14 सालो से दर्शको हंसा रहा है और हमें उम्मीद है की शो आगे भी ऐसा ही करता रहे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *