कैसे बीते सतीश कौशिक के आखिरी 4 घंटे? फार्महाउस की पार्टी से सामने आया आख‍िरी वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, राइटर, प्रड्यूसर और कॉमेडी में माहिर स्टार रहे सतीश कोशिक के आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है। एक्टर का गुरुग्राम में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। अब सतीश कौशिक का गुरुग्राम के पुष्पांजलि फार्महाउस का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमें वह सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर के मैनेजर व दोस्त का बयान सामने आया है जिसके बाद साफ होता है कि एक्टर के आखिरी 4 घंटे कैसे बीते थे। आइए बताते हैं सतीश कौशिक का आखिरी दिन कैसे बीता। आखिरी पल में क्या कुछ हुआ।

सतीश कौशिक का महज चंद सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जहां वह होली पार्टी में दिख रहे हैं। सफेद कुर्ते पजामे में एकदम स्वस्थ और बड़ी सी स्माइल के साथ वह दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वह बॉलीवुड गाने पर थिरकते भी नजर आ रहे हैं। सतीश कौशिक का ये आखिरी वीडियो बताया जा रहा है जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

satish kaushik life last video

सतीश कौशिक 8 मार्च को दिल्ली गुरुग्राम में दोस्तों के फार्महाउस पर पार्टी करने आए थे। इससे ठीक एकदिन पहले उन्होंने जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर की पार्टी को एन्जॉय किया था। सबसे मिले जुले थे। गुरुग्राम में वह दिनभर होली पार्टी में मशगूल थे। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

satish kaushik life last video

सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि रात 10:30 बजे के आसपास वह सोने चले गए थे। तब तक सबकुछ ठीक था। वह आराम से अपने कमरे में सोने गए। मगर कुछ देर बाद उन्होंने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

देर रात करीब 12:10 बजे के आसपास सतीश कौशिक ने मैनेजर को बुलाया। संतोष राय तुरंत एक्टर के पास आए। उन्होंने बताया कि एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। और सीने की दर्द की शिकायत भी की थी। तभी तुरंत उन्हें अस्पताल के लिए वे ले गए। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

सतीश कौशिक के मैनेजर व टीम उन्हें फार्महाउस के नजदीक के गुरुग्राम के फोर्टिज हॉस्पिटल ले पहुंचे। मगर गेट तक आते आते एक्टर ने दम तोड़ दिया।

सतीश कोशिक के मैनेजर ने बताया कि अचानक सब क्या हुआ कुछ समझ ही नहीं आया। डॉक्टरों ने एक्टर की जांच की तो पता चला कि एक्टर को हार्ट अटैक आया था। साथ ही मैनेजर ने उन अफवाहों को खारिज किया जहां कहा जा रहा था कि एक्टर ने कुछ उल्टा-पुल्टा खाया था। होली खेलने के बाद तक भी वह एकदम ठीक थे। वह अपने कमरे में सोने चले गए थे।

वहीं सतीश कौशिक के करीबी दोस्त दोस्त प्रतीक आनंद का कहना है कि रात में सतीश को सीने में दर्द हुआ। तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद 9 मार्च 2023 को दिल्ली के हरी नगर स्थिति डीडीयू अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *