jethalal idea to mehta sahe

तारक मेहता शो हम सभी का पसंदीदा शो में से एक है। पिछेल हफ्ते हमने देखा की कैसे रंगतरंग रिसोर्ट से वापिस आने के बाद जेठालाल अपने गोडाउन जाता है। तभी गोडाऊन का पूरा सामान गायब होता है। जेठालाल सीधा मेहता साहेब को कॉल करके बुलाता है। और मेहता साहेब अंजली की बीमारी का बहाना बना कर ऑफिस से निकलते है।

जैसे ही मेहता साहेब जेठालाल के गोडाउन पे पहुंचते है वो देखते है की सभी नाच रहे है। बाद में जेठालाल उनको बताता है की मगन ने ज्यादा बारिश होने की वजह से गोडाउन का पूरा सामान गोकुलधाम सोसाइटी में रखवा दिया था। ये सुनकर मेहता साहेब परेशान हो जाते है की वो ऑफिस से जूठा बहाना बना कर निकले है और अभी वो ऑफिस भी वापिस नहीं जा सकते।

tarak mehta boss in hotel

जेठालाल जैसे तैसे करके मेहता साहेब को मना लेता है और उनको बढ़िया रेस्टोरेंट में खाना खाने ले जाता है। तभी अचानक मेहता साहेब के बॉस वहा आ जाते है और तारक मेहता को रंगे हाथ पकड़ लेते है। जेठालाल बॉस को समझता है की अंजली बीमार है इस वजह से वो लोग बहार खाना खाने आये है।

बॉस तारक मेहता को कहता है की ठीक है चलो अंजली से मिल कर ही जाते है। तभी जेठालाल कहता है की उनको बुखार और खासी है इसलिय आप जरा संभल कर रहना। फिर बॉस तारक की बात मान जाता है और उनको 2 दिन की छूटी देता है। लेकिन तारक ने तो अंजली की बीमारी का बहाना बनाया था इसलिए अभी तारक के सामने नई मुसीबत आती है की अब वो अंजली को क्या कहेगा?

फिर सोडा शॉप पर सभी लोग अपने अपने विचार तारक को कहते है की आप ये बहाना बना दो। जैसे भिड़े उनको गोवा घूमने जाने का आईडिया देता है वही दूसरी और सोढ़ी उनको बीमारी का नाटक का आईडिया देता है। बाद में जेठालाल कुछ ऐसा आईडिया देता है जो सभी को पसंद आता है और तारक उसी आईडिया को बहाना बनाने वाला है।

शायद जेठालाल तारक को अंजली को लेकर कही घूम कर आने का सुझाव देता है। लेकिन क्या तारक अंजली को मना पायेगा और जेठालाल का आईडिया किसी रूकावट के बिना सफल होगा या नहीं ये देखना दिलचस्त होगा। अगले हफ्ते में तारक या तो जेठालाल पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है अब कोनसी मुसीबत आती है तो समय ही बताएगा। आप सभी देखते रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *