जोस बटलर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, पत्नी को मानते हैं लकी चार्म…

कौन कहता है कि, लव स्टोरीज सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही रियल होती हैं। मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक, ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनकी प्रेम कहानी के आगे लव स्टोरी पर आधारित फिल्में भी फीकी पड़ जाएंगी। आपने कई क्रिकेटरों की लव स्टोरी सुनी और पढ़ी होगी। महेंद्र सिंह धोनी की भी लव स्टोरी को सिनेमा के पर्दे पर देखा, लेकिन आज हम उस खिलाड़ी की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जो अपनी दोस्त को बचपन में ही वाइफ कह कर बुलाते थे।

jos buttle love story

टी 20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड टीम के जोस बटलर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इसी साल उन्हें सीमित ओवर के लिए इंग्लैंड कप्तान बनाया गया है। कम ही लोग हैं जो जोस बटलर की निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं। जोस बटलर अपने क्रिकेट करियर में जितना सफल हैं, उतना ही वह अपनी लव लाइफ में भी सफल हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका लुईस बटलर से शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी वाकई बहुत दिलचस्प है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

jos buttle love story

जोस बटलर आज क्रिकेट की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम हैं। वह इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। बटलर एक विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के साथ-साथ इंग्लैंड टीम के उप-कप्तान भी हैं। क्रिकेटर वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के चल रहे 2022 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी और अब उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

jos buttle love story

जोस बटलर की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प रही है। जोस बटलर और लुईस की लव स्टोरी स्कूल के वक्त से ही शुरू हो गई थी। 14 साल की उम्र में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्ती इतनी गहरी थी कि जोस लुईस को ‘वाइफ’ कहकर बुलाते थे। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका पता भी दोनों को नहीं चला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को अपने स्कूल की दोस्त लुईस से शादी रचा ली।

jos buttle love story

लुईस एक ब्रिटिश हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ है। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह एक पिलेट्स ट्रेनर हैं और उनका अपना स्टूडियो भी है। वह एक फिटनेस उत्साही हैं और अक्सर अपने पति जोस बटलर के साथ फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज करती रहती हैं।

jos buttle love story

जोस और लुईस स्कूल के दिनों से साथ हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक अच्छे दोस्त थे। लुईस के मुताबिक, वह 14 साल की उम्र से जोस को जानती हैं। वहीं, जोस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह काफी फ्लर्टी थे और स्कूल में लुईस के साथ फ्लर्ट करते थे। उन्होंने ये भी कहा था कि, कैसे दोनों नजदीक आए थे। जोस के मुताबिक, लुईस गणित में काफी कमजोर थीं। एक दिन जोस ने उनकी कॉपी चेक की, तो उन्होंने लुईस का होमवर्क करने का फैसला किया। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए और फिर प्यार हो गया।

jos buttle love story

हालांकि, जोस और लुईस स्कूल के दिनों में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी एक-दूसरे को डेट नहीं किया। इसकी वजह उनका करियर था। दोनों ही चाहते थे कि, उस वक्त वे पहले अपने करियर पर ध्यान दें। लुईस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने स्कूल के दिनों में भले ही एक-दूसरे को डेट नहीं किया, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद वे रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि, उस वक्त जोस अपने क्रिकेट करियर में काफी व्यस्त थे।

jos buttle love story

जोस बटलर का पूरा ध्यान अपने करियर पर था, लेकिन एक बार जब वह बिल्कुल सेट हुए, तो उन्होंने बिना देर किए अपनी लेडीलव के साथ शादी करने का फैसला किया। उन्होंने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अक्टूबर 2017 को शादी कर ली थी।

jos buttle love story

करीब 2 सालों तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को बिताने के बाद कपल 5 सितंबर 2019 को एक बेबी गर्ल का पैरेंट्स बना। उन्होंने अपनी बेटी का नाम जॉर्जिया रखा है। इसके बाद वह साल 2021 में दूसरी बार पैरेंट्स बने, उनके दूसरे बच्चे का नाम मैगी है। आपको बता दें कि, जोस ने IPL 2021 का हिस्सा बनने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे।

jos buttle love story

जोस बटलर अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी को सपोर्टिव कहा था। जोस के मुताबिक, लुईस उनके लिए सबसे बेस्ट पार्टनर हैं। उन्होंने कहा था कि, जब भी लुईस उनके साथ होती हैं, तो वह क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लुईस के साथ अपनी शादी को जोस सबसे अच्छी पारी बताते हैं।

jos buttle love story

जोस बटलर की पत्नी लुईस बटलर एक प्रोफेशनल पिलेट्स ट्रेनर हैं। पिलेट्स एक तरह की कॉम्प्लेक्स एक्सरसाइज जो दिमाग और पूरे शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाती है। लुईस LBPilates और Teaches Pilates की संस्थापक भी है। जोस बटलरर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए लुईस एक बेस्ट पार्टनर हैं।

jos buttle love story

फिलहाल, आपको लुईस और जोस की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *