बेटी न्यासा देवगन संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची काजोल, सलवार सूट पहने हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आईं स्टारकिड

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी काजोल हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। जहां एक्ट्रेस ने अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए। काजोल और उनकी बेटी न्यासा की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जहां सुबह-सुबह सलवार सूट में मां-बेटी गणपति बाप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची काजोल की बेटी न्यासा ने अपने देसी लुक से लोगों का ध्यान खींचा।

न्यासा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अजय देवगन की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में न्यासा की न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। स्टार किड्स में भी न्यासा देवगन के ग्लैमरस लुक की काफी चर्चा होती है। हालांकि, जब न्यासा मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने अपने संस्कारी अवतार से सभी को चौंका दिया।

nyasa devgan traditional look

सफेद सलवार-सूट पहने न्यासा मां काजोल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। कुछ यूजर्स न्यासा को उनकी ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर न्यासा को अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में पाते हैं। फिर सलवार सूट में न्यासा की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या लड़की है यार ये.. अब फुल कपड़ो में.. क्यूं?”

nyasa devgan traditional look

एक अन्य यूजर ने कहा, “पार्टियों में नशे में धुत फोटो और वीडियो पिछले कुछ दिनों से काफी खराब पब्लिसिटी पा रहे हैं और अगर माता-पिता को पता चल गया, तो उन्हें छवि को ठीक करने के लिए कुछ पीआर स्टंट करने होंगे..” एक अन्य यूजर ने लिखा , “पू बनी पार्वती!”। एक ने लिखा कि, न्यासा की न्यू ईयर पार्टी की तस्वीरों के बाद ऐसा लग रहा है कि काजोल नहीं चाहती कि ओरी उसके साथ रहे। क्योंकि इससे देवगन परिवार की छवि खराब होगी।”

nyasa devgan traditional look

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘चेहरे को देखकर लगता है कि पूरा आउटफिट पसंद नहीं आया।’ हालांकि कई यूजर्स इसकी तारीफ करते भी नजर आए। बता दें कि न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही थीं और फैंस को उम्मीद है कि काजोल की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *