प्रेग्नेंट बिपाशा बसु को अस्पताल लेकर पहुंचे करण सिंह ग्रोवर, जल्द मिलेगी खुशखबरी…

बॉलीवुड फेन्स के लिए एक और खुशखबरी आने वाली है। बॉलीवुड पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। जब से बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया है तब से दोनों सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले बिपाशा बसु ने मुंबई में अपनी करीबी दोस्तों और परिवार के साथ बेबी-शॉवर का आयोजन किया था। अभी हाल ही में इस एक्ट्रेस को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया है।

बिपाशा अपना चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान यह एक्ट्रेस बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आईं। बिपाशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने बालों को जुड़े में बांध रखा था। वह नो मेक-उप लुक में दिखती हैं। बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर को भी देखा गया। बिपाशा के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो दिख रहा था। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे थे।

bipasha basu hospital

हालांकि उनके अस्पताल जाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पर रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रेगुलर चेक-उप के लिए ही अस्पताल गई थीं। कार से निकल कर अस्पताल जाते वक्त मीडिया द्वारा उनकी फोटोज और वीडियो लिए गए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फेंस बिपाशा की फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे है।

bipasha basu hospital

उनके इस वीडियो पर उनके कई सारे फैन्स ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट भी किया है। बिपाशा बासु ने इसी साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की खबर अपने फैन्स के साथ साझा की थी। तब से लेकर अब तक वो काफी बार सुर्खियों में रह चुकी है। प्रेगनेंसी की खबर के बाद बेबी बंप की फोटो और बेबी शॉवर की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस फोटो के कैप्शन में बिपाशा लिखती हैं “एक नया वक्त, एक नई शुरुआत, हमारे जीवन से जुड़ती एक नई रोशनी।” इस फोटो को शेयर करते ही उनके कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की जैसे बाढ़ ही आ गई। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों से लेकर उनके फैन्स तक सब इस कपल को बधाई देते नजर आए। बिपाशा की मैटरनिटी शूट की इस फोटो पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा ने दिल वाले इमोजी के साथ “बधाई” लिखा तो वहीं सोफी चौधरी लिखती हैं “ बेस्ट बेस्ट बेस्ट न्यूज एवर माय डार्लिंग!!! मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।”

bipasha baby bump

वैसे बिपाशा कभी भी खुशखबरी दे सकती हैं। कई फैंस का तो यह भी कहना है कि आज या कल में खुशखबरी मिल सकती है और फैंस ने तो यह भी अंदाजा लगना शुरू कर दिया है कि लड़का है या लड़की! फिल्मों के बारे में बात करें तो बिपाशा अभी फिल्मों से दूर हैं। वह फिल्मों से ब्रेक लेकर बैठीं है। वहीं करण इन दिनों काम कर रहे हैं और जल्द कई वेब सीरीज या फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

बता दें की एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल द्वारा किया गया था। करीबन एक साल डेट करने के बाद यह जोड़ा अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गया था। शादी के 6 साल बाद दोनों खुशखबरी देने वाले है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *