करीना कपूर ने बेटे तैमूर और जहांगीर के साथ खेली होली, करिश्मा ने भी खूब उड़ाया रंग और गुलाल…

देशभर में जहां 8 मार्च को धूमधाम से होली मनाई जाएगी, वहीं मुंबई में 7 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी स्टार्स पूरी तरह से रंग में सराबोर हैं। होली के खास त्यौहार का जश्न हर कोई मना रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली के साथ होली को सेलिब्रेट किया है।

kareena kapoor holi 2023

करीना कपूर खान ने घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा। बेबो ने अपने दोनों बेटों- तैमूर और जेह अली खान के साथ खूब होली खेली और तस्वीरें शेयर की हैं। होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए, करीना ने लिखा, “इस शानदार #होली सेशन के बाद हम झपकी लेने जा रहे हैं लेकिन इन तस्वीरों को शेयर करने का इंतजार नहीं हो सकता. (मिस यू सैफु).

kareena kapoor holi 2023

करीना कपूर खान ने घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा। बेबो ने अपने दोनों बेटों- तैमूर और जेह अली खान के साथ खूब होली खेली और तस्वीरें शेयर की हैं। नन्हे मुन्हे बच्चे के गालों पर रंग लगा था। दोनों के हाथ में पिचकारी थी। मां करीना उन्हें पिचकारी चलाना सीखा रही थीं। करीना ने जहां ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है, वहीं जेह और तमूर रंग से सराबोर और हाथ में पिचकारी लिए दिखे।

kareena kapoor holi 2023

पहली फोटो में करीना तैमूर और जहांगीर को अपने पास पकड़े नजर आ रही हैं। होली खेलते हुए तीनों पानी और रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। करीना और तैमूर कैमरे के सामने पोज़ दे रहे थे। करीना कपूर की होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर फैन्स से लेकर सेलेब्स के खूब कमेंट आ रहे हैं और वो भी होली विश कर रहे हैं। करिश्मा कपूर से लेकर मनीष मल्होत्रा और रिया कपूर ने भी करीना की इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया है।

kareena kapoor holi 2023

हालांकि इस बार होली सेलिब्रेशन में करीना और बच्चों के साथ सैफ अली खान नहीं थे। होली पर तैमूर और जेह ने खूब जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। तस्वीर में दोनों भाई रंग से भरे और भीगे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर ने भी खूब होली खेली और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। करिश्मा ने अपने घर पर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

kareena kapoor holi 2023

करीना की शादी भले ही पटौदी परिवार में हुई है, लेकिन वह होली से लेकर दिवाली और ईद तक सारे त्योहारों को बच्चों और परिवार के साथ शिद्दत से मनाती हैं। लेकिन जब भी बॉलीवुड की होली की बात होती है तो वही कपूर खानदान की होली याद आ जाती है। अब भले ही कपूर परिवार सिर्फ घर में होली मनाता हो, लेकिन एक समय था जब पूरी फैमिली बॉलीवुड के साथ आरके स्टूडियो में होली मनाते थी।

kareena kapoor holi 2023

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। उनके पास 2023 और 2024 में आने वाले प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट है। उनके पास एकता कपूर की ‘द क्रू’ है जिसमें तब्बू और कृति सनोन हैं, जो अजय कृष्णन द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *