आशिकी 3 से कार्तिक आर्यन का पहला वीडियो आया सामने, शाहरुख खान से छीन लेंगे रोमांस किंग का ताज?

इन दिनों बॉलीवुड में अगर कोई बड़ा नाम है तो वो है कार्तिक आर्यन। कार्तिक आर्यन की फिल्मे लगातार सुपरहिट हो रही है। इसी वजह से कार्तिक आर्यन आज की तारीख में प्रोड्यूसर्स के लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद एक्टर बन गए हैं। उनकी पिछली फिल्म भूल भूलैया 2 ने बॉलीवुड की नइया उस वक्त पार बचाई है जब सारी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप साबित हो रही थीं। कार्तिक आर्यन को कॉमेडी और रोमांस के लिए बखूबी जाना जाता है।

अब फिल्म मेकर्स कार्तिक को रोमांस किंग बनाना चाहते है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन को फिल्म आशिकी 3 के लिए फाइनल कर लिया गया है। जी हां, एक्टर आशिकी 3 में अब अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम अनुराग बसु करते हुए दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में एक्टर फिल्म के मेन मेंबर्स के साथ दिखाई दिए हैं। इसके अलावा एक्टर ने एक वीडियो आशिकी 3 से जुड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

kartik aryan Aashiqui 3

अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम…#Aashiqui3 ये सबसे दुखभरी होगी, मेरी बसु दा (अनुराग बसु) के साथ पहली फिल्म…’कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को लिखते हुए आशिकी 3 को अनांउस कर दिया है। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म आशिकी की इस तीसरी पारी में कार्तिक आर्यन इंटेस लवर बॉय के अंदाज में नजर आने वाले हैं।

kartik aryan Aashiqui 3 poster

लंबे समय से आशिकी फिल्म सीरीज के फैन को मोस्ट अवेटिड आशिकी 3 का इंतजार हैं। इस हिट सीक्वल से कई बॉलीवुड दिग्गज जुड़े गए है। सबसे खास बात फिल्म के लीड एक्टर तौर पर यूथ आइकॉन कार्तिक आर्यन को चुना गया है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए साइन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जाहिर किया है कि वह अनुराग बसु के साथ पहली बार इस फिल्म के जरिए काम करने जा रहे हैं। कार्तिक स्माइल वाली इमोजी पोस्ट कर इस ओर इशारा किया है। ये फिल्म बेहद इमोशनल करने वाली होगी इस बारे भी कार्तिक ने लिखा है। कार्तिक ने बताया है कि इस बार आशिकी 3 सबसे सैड रोमांटिक फिल्म साबित होगी। यानि कि इस बार आशिकी दिल को और गहरे जख्म देने वाली है।

आशिकि की तीसरी किस्त का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। हालांकी मेकर्स की ओर से फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है। इसके अलावा आशिकी 3 की शूटिंग अगले साल मिड में शुरू होने की उम्मीद है। इस म्यूजिकल रोमांटि फिल्म को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। कार्तिक इंस्टा पोस्ट पर भी शेयर किए गए वीडियों में आशिकी 3 के नाम के साथ बैकग्राउंड में ऑरिजनल आशिकी फिल्म (1990) के हिट गाने अब तेरे बिन जी लेंगे हम को रिवाइव किया गया है। ये सुनने में बेहद शानदार लग रहा है। फैन्स भी इस वीडियो को देखने के बाद आशिकी 3 के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन इसके अलावा सत्यप्रेम की कथा में भी रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी होंगी। ऐसा लग रहा है जैसे कार्तिक आर्यन शाहरुख खान के बाद अपनी इमेज रोमांस किंग की करना चाहते हैं। कार्तिक आर्यन को हाल ही में साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की तरफ से भी फिल्में मिली हैं।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो शहजादा में नजर आएंगे। एक्टर ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया था शहजादा का क्लाईमैक्स उनके लिए काफी कठिन और थका देने वाला था। उन्होंने बताया था कि वो कम सोने वाले इंसान हैं लेकिन इस क्लाईमैक्स के बाद वो लगातार 10 घंटे सोए थे। शहजादा के अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म फ्रेडी, कैप्टन इंडिया और सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। कार्तिक और कियारा ने हाल ही में अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू कर दी है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *