गणेश चतुर्थी पर बप्पा के दर्शन करने ‘लालबागचा राजा’ परिवार के साथ पहुंचे कार्तिक आर्यन…

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक हैं। जब से उन्होंने 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में कदम रखा, तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ महीने पहले रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की ‘भूल भूलैया 2’ इस साल रिलीज हुई दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

kartik aryan lalbaag cha raja

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्मे फ्लॉप हो रही है वही कार्तिक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने माता, पिता और परिवार के सदस्यों के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लोकप्रिय गणेश पंडाल ‘लालबागचा राजा’ पहुंचे। इस दौरान कार्तिक के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आए। वहीं कार्तिक आर्यन ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

kartik aryan lalbaag cha raja

आज यानी 31 अगस्त से गणेशोत्सव शुरू हो गया है। देश भर में भक्तों ने अपने घरों में बप्पा की मूर्तियां स्थापित की हैं। इसके अलावा विभिन्न गणपति मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। अभिनेता कार्तिक आर्यन भी अपने माता-पिता के साथ मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबाग चा राजा पहुंचे। कार्तिक के माता-पिता मनीष तिवारी और माला तिवारी के अलावा उनकी बहन कृतिका तिवारी भी लालबाग चा राजा पहुंचीं।

kartik aryan lalbaag cha raja

सफेद कुर्ते में कार्तिक आर्यन हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। दर्शन के बाद उन्होंने लालबाग चा राजा की विशाल प्रतिमा के बगल में फोटो भी खिंचवाया। इसके साथ ही कार्तिक ने वहां मौजूद मीडिया को बधाई भी दी और पोज भी दिए। जानकारी के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। इस बिच आप अपने घर में गणेश की स्थापना कर सकते है।

kartik aryan lalbaag cha raja

कार्तिक आर्यन जब दर्शन कर बाहर आ रहे थे तो लाइन में खड़े कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्तिक ने उनके साथ तस्वीरें खींचकर फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को खुश किया और उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया और गणपति बप्पा का आभार व्यक्त किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन कबीर खान की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कार्तिक कृति सेनन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आएंगे। ‘भूल भूलैया 2’ के बाद कार्तिक एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ जोड़ी बनाएंगे। दोनों फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक के पास हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ भी है जिसमें वह एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *