12वीं पास करते ही केजीएफ स्टार यश ने छोड़ दिया था घर, एक्टिंग के लिए कर दी थी बगावत !!

कन्नड़ सुपरस्टार यश 8 जनवरी को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने एक्टर को रातोंरात बड़ा सितारा बना दिया। सुपरस्टार यश ने कम ही वक्त में पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया है। आज केजीएफ 2 स्टार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे बन चुके हैं। हालांकि इसके लिए सुपरस्टार यश ने सालों तक कड़ी मेहनत की।

फिर किस्मत का सितारा इतना बुलंद हुआ कि आज सुपरस्टार यश की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। कन्नड़ सुपरस्टार यश एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में एक ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। फिल्म स्टार बचपन से ही एक्टर का सपना संजोए बैठे थे। मगर उनके माता-पिता को उनकी एक्टिंग करना पसंद नहीं था।

वो चाहते थे कि यश सरकारी अधिकारी बने। सुपरस्टार यश हमेशा ही एक्टर बनना चाहते थे। उनका मन पढ़ाई में भी नहीं था। परिवार के दबाव की वजह से सुपरस्टार यश ने अपनी स्कूलिंग पूरी की। सुपरस्टार यश ने 12वीं क्लास के बाद पढ़ाई नहीं की। वो महज 16 साल की उम्र में काम की तलाश में बैंग्लुरू आ गए। यहां आकर यश ने एक्टिंग कोर्स किया। यश के माता-पिता ने बैंग्लुरू जाने की अनुमति तो दी मगर साथ ही कहा कि वो अगर वापस आए तो फिर दोबारा जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

केजीएफ स्टार ने एक दफा बताया कि उस वक्त उनके पास करीब 300 रूपये थे। इस दौरान फिल्म स्टार यश ने बैकग्राउंड वर्कर के तौर पर भी काम किया था। सुपरस्टार यश को साल 2004 में पहला टीवी सीरियल बतौर लीड रोल मिला था। जिसके बाद एक्टर के करियर ने यूटर्न लिया। सुपरस्टार यश ने यहां एक्टिंग के साथ-साथ बैंग्लुरू के केएलई कॉलेज से साइकॉलोजी और पत्रकारिता की बैचलर्स डिग्री हासिल की।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *