जानें कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जिसके साथ की सगाई? सलमान खान से है यह खास रिश्ता…

बाॅलीवुड में इन दिनों शादी और सगाई का माहौल चल रहा है। इसी माहौल में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रिलेशनशिप और सगाई के खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख फैंस यह क्यास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली हैं। इन फोटो में अभिनेत्री के हाथ में सगाई की रिंग पहनी हुए ही।

हालांकि सोनाक्षी की तरफ से अभी इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही उन्होंने अभी तक अपने मंगेतर के नाम का खुलासा किया है। लेकिन बॉलीवुड के गलियारों से आती खबरों की मानें तो उनके मिस्ट्री मैन और कोई नहीं बल्कि जहीर इकबाल हैं। क्या आप जानते है जहीर इकबाल कौन है?

sonakshi sinha and zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा के फैंस क्यास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री ने जहीर इकबाल से सगाई रचा ली हैं और वही उनके मंगेतर है। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि उनका नाम जहीर से जोड़ा जा रहा हो, इससे पहले भी कई बार सोनाक्षी का नाम जहीर के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनो अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनो की जोड़ी दर्शको को काफी ज्यादा पंसद हैं।

sonakshi sinha and zaheer iqbal

दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी वजह से दोनों लाइमलाइट में रहते हैं। इतने समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद अब लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ सकती है। फैंस क्यास लगा रहे हैं कि दोनो लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद अब जाकर अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है।

sonakshi sinha and zaheer iqbal

फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ सकती है। सोनाक्षी के मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो इकबाल खान के बचपन के दोस्त हैं। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी तस्वीर और जहीर इकबाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

sonakshi sinha and zaheer iqbal

आपने बॉलीवुड में कई रिश्तों के टूटने के पीछे सलमान खान का नाम सुना होगा। लेकिन आपको यह बात सुनकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी और जहीर के बीच की कड़ी सलमान खान ही बने थे। जी हां, सलमान खान ने ही सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात कराई थी। क्या आपको सलमान खान की ये बात जानकर हैरानी नहीं हुई?

पिछले दिनों एक दिए गए इंटरव्यू में जहीर ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि “मैं यह सब बहुत समय से सुनता आ रहा हूं। अब मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो ठीक ही होगा। आपके लिए अच्छा है। आपको अगर यह सोचकर खुशी मिलती है कि मैं और सोनाक्षी साथ हैं, तो आपके लिए खुशी की बात है। लेकिन अगर आप दुखी हैं तो आई एम सॉरी, इस बारे में बिल्कुल सोचना बंद कर दें।”

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *