गोकुलधाम सोसाइटी के भीतर टहलता दिखा तेंदुआ, वीडियो देख लोगों को जेठालाल की फ्रिक हो गई

तेंदुआ एक ऐसा जानवर है जो हो सकता है कि आपके सामने हो, लेकिन आपको दिखेगा नहीं। क्योंकि जनाब वो छुपने की महारत हासिल कर चुका है। कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तेंदुआ छुपा होता है लेकिन दिखता नहीं। उसे देखने के लिए कमाल की आंखें चाहिए होती हैं। कई ऐसे वीडियोज भी सामने आ चुके हैं जिसमें तेंदुआ रिहायशी इलाकों में टहलता हुआ दिखता है, खत्म होते जंगलों के कारण वो शिकार की तलाश में शहरों तक पहुंच जाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों रिहायशी इलाके में घुसे एक तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब ट्विटर पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, मामला है गोरेगांव ईस्ट का। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ एक कॉलोनी के भीतर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कॉलोनी के गेट के ठीक सामने जाकर बैठ जाता है। लेकिन लोगों का दिमाग वीडियोज देखने के बाद सीधे जेठालाल की फ्रिक होने लगी। पर पहले आप मामला जान लें।

ये वीडियो मुंबई के गोरेगांव इलाके का बताया जा रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसाइटी भी इसी इलाके में है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। हालांकि, तेंदुए द्वारा किसी को भी नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है। ट्विटर पर इस तेंदुए की तीन वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वो लोहे के एक दरवाजे के पास टहलता हुआ दिख रहा है। सामने से एक कार भी गुजर रही है। तेंदुए शिकार की मुद्रा में नीचे भी बैठ जाता है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस तेंदुए के गले में कॉलर भी लगा हुआ था। जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वो नवंबर में फिट किया गया था।

tendua in gokuldham

तेंदुए के इस वीडियो को ट्विटर पर विराट सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, तेंदुए को मुंबई के गोरेगांव पूर्व में गोकुलधाम इलाके में देखा गया है। बता दें कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तेंदुए की पहचान भी कर ली है।उन्होंने बताया कि लोकल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट इसको लेकर पेट्रोलिंग कर रहा है। जल्द ही वो इसे पकड़ लेंगे।एक सीसीटीवी फुटेज और सामने आया है, जिसमें तेंदुआ एक घर के दरवाजे के पास से गुजर रहा है।

लोगों ने इन वीडियोज को देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। हालांकि, इसमें कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में भी कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘उम्मीद है कि जेठालाल एंड कंपनी सेफ होगी।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जब आप उनके घरों को उजाड़ेंगे, तो वो आपके घर आएंगे।’ इस पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘बिल्कुल सही बात है. उम्मीद है कि इस जानवर ने किसी को चोट नहीं पहुंचाई होगी।’

बता दें कि इस इलाके में कई दफा तेंदुए देखे गए हैं। वो यहां से कई बार कुत्तों का शिकार करके भी चले जाते हैं। हालांकि कई बार उन्होंने इंसानों पर भी अटैक किया है। लोग एक बार फिर से यह वीडियोज देखकर डरे हुए हैं।

अगर आपको तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पसंद है और शो की सभी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक कीजिए। हमारे पेज पर मनोरंजन से जुडी सारी जानकारी अपडेट होती रहती है। जल्दी से हमारे पेज को फॉलो करके हमें अपना सपोर्ट दिखाए। इस पोस्ट की सभी जानकारी हमने इंटरनेट पर से ली है। अगर आपको पोस्ट में कुछ भी गलत लगता है तो हमें बताये जरूर।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *