प्रियंका चोपड़ा के परिवार में फिर से आया नन्हा मेहमान, प्रियंका और निक दूसरी बार बन गए…

प्रियंका चोपड़ा के परिवार में फिर से आया नन्हा मेहमान, प्रियंका और निक दूसरी अंकल-आंटी बनने वाले है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री सोफी टर्नर और अमेरिकी गायक पति जो जोनास दूसरी बार माता-पिता बने हैं। सोफी और जोना के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोफी और जो के प्रतिनिधि ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के मियामी में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। अब सोफी भी घर आ गई है।

sophie and joe jonas baby-min

यह सोफी और जो का दूसरा बच्चा है। उनकी पहली बेटी विला का जन्म जुलाई 2020 में हुआ था। सोफी टर्नर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हैं। प्रियंका ने जो के छोटे भाई निक से 2018 में शादी की थी। सोफी की बात करें तो वह 2022 में कई पब्लिक इवेंट्स में बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। हालांकि, उसने मई में दिया एक इंटरव्यू अपने गर्भवती होने की पुष्टि की। प्रेग्नेंट सोफी पति जो के साथ मेट गाला में रेड कार्पेट पर भी देखी गईं।

गुरुवार को, जो और सोफी दोनों के प्रतिनिधियों ने एक पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की पुष्टि की।उन्होंने कहा, “जो जोनास और सोफी टर्नर बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए खुश हैं।” इस बात से जोनस परिवार में ख़ुशी का माहौल है। प्रियंका दूसरी बार आंटी बन गई है।

sophie and joe jonas-min

दिलचस्प बात यह है कि जो जोन्स के तीन अन्य भाई हैं। जिनमें से फ्रेंकी जोनस अभी युवा हैं। अन्य तीन जोनास भाई, केविन, जो और निक, तीन बेटियों के पिता हैं। केविन जोन्स की दो बेटियां हैं, ऐलेना और वेलेंटीना। निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोंस का जन्म इसी साल जनवरी में हुआ था। अब जो जोनस दूसरी बेटी के पिता भी बन गए हैं। नए मेहमान के आने से अभी जोनस परिवार में खुशी का माहौल है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *