ड्रीम वेकेशन से लौट मलाइका-अर्जुन, एयरपोर्ट पर लेडी लेव को प्रोटेक्ट करते नजर आए एक्टर…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद मुंबई लौट आए हैं। लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखकर पपराजी भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़े। पपराज़ी ने मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो कुछ ही समय में वायरल हो गए।

malaika arora and arjun kapoor return from paris

जैसा कि तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है, अर्जुन ने काले रंग की पैंट और जूतों के साथ लंबी बांह की टी-शर्ट पहनी हुई थी। ऑल ब्लैक लुक में अर्जुन काफी स्मार्ट लग रहे थे। मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट ब्रालेट के साथ बैज पैंट सूट पहना था। मलाइका को लेकर अर्जुन कपूर काफी प्रोटेक्टिव हैं। यह तो सभी जानते हैं। एयरपोर्ट पर कपल को एक साथ देखकर मलाइका के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

malaika arora and arjun kapoor return from paris

भीड़ को देखकर अर्जुन ने मलाइका को पीछे चलने के लिए कहा और मलाइका को प्रोटेक्ट करने लगा। यह सीन थोड़ा फिल्मी लग रहा था, लेकिन यह असली था। ये देखकर फैंस के मुंह से वाह निकल ही गया होगा। गौरतलब है कि 26 जून को अर्जुन कपूर ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस खास दिन के लिए अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस वेकेशन पर गए थे।

malaika arora and arjun kapoor return from paris

पेरिस में अर्जुन और मलाइका ने अपने एक-एक पल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों वहां खूब मस्ती कर रहे थे। वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को हर अपडेट भी दे रहे थे। मलाइका और अर्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर घर लौट आए हैं। लवबर्ड्स पेरिस में एक हफ्ते के रोमांटिक वेकेशन के बाद मुंबई लौट आए हैं।

आपको बता दे की मलाइका और अर्जुन के बीच एक बड़ा उम्र का अंतर है और अभिनेत्री पहले से ही शादीशुदा थी। इसलिए इस जोड़े को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। वे अक्सर ट्रोल भी होते हैं लेकिन मलाइका और अर्जुन दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और ट्रोल्स क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इनकी गिनती बॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं जबकि अर्जुन कपूर ने अभी अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। मलाइका अरबाज खान से तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां भी हैं, यही वजह है कि लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं लेकिन दोनों के बीच अभी भी अच्छी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग है। खबरों के मुताबित इस साल के अंत तक मलाइका और अर्जुन कपूर शादी करने वाले है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *