रिया कपूर के बर्थडे में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ दिखे, दोनों चेहरा छिपाते आए नजर

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को हाल ही में रिया कपूर के बर्थडे के बाद पर स्पॉट किया गया। रिया की बर्थडे पार्टी में कपल साथ में पहुंचा था। मलाइका हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं। वहीं, अर्जुन कपूर कैजुअल आउटफिट में हैंडसम लगा रहे हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिया कपूर ने आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके इस खास जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने दस्तक दी। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी छिपते-छिपाते रिया कपूर के बर्थ डे पर जा पहुंचे। दोनों एक ही गाड़ी में एक साथ इस खास पार्टी में पहुंचे। भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ इस पार्टी में आईं लेकिन सबका ध्यान खींचा बॉलीवुड लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने।

malaika arora arjun kapoor

मलाइका और अर्जुन कपूर एकसाथ पार्टी में पहुंचे लेकिन दोनों ने ही मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपा लिया। वीडियो में पैपराजी को देख कर मलाइका और अर्जुन का चेहरा उतर जाता है। पैपराजी को देख अर्जुन ने छिपाया मुंह। वहीं, मलाइका इधर उधर देखने लगती हैं।

malaika arora arjun kapoor

अर्जुन ब्राउन रंग के एक पुल ओवर को पहनकर पार्टी में पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा ने इस खास ओकेजन पर एक ओवरसाइज टी शर्ट पहन रखी थी और मिनिमल मेकअप लुक के साथ पार्टी अटेंड करने पहुंची। रिया कपूर की बहन सोनम कपूर भी बर्थडे में पहुंची। सोनम ने ब्लैक ट्राउजर के साथ एक ओवरसाइज्ड ब्लेजर पहना था।

malaika arora arjun kapoor

मलाइका और अर्जुन के वायरल वीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है दोनों का झगड़ा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, ब्रेकअप हो गया क्या। तीसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों कितनी ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों थक हुए होंगे इसीलिए पोज नहीं दे रहे हैं। पैपराजी को उनकी फोटो नहीं खींचनी चाहिए।

malaika arora arjun kapoor

भूमि अपनी बहन समीक्षा के साथ इस पार्टी में दिखाई दीं। भूमि ने ओवरसाइज ब्लैक शर्ट के साथ प्रिंटेड ब्लैक ट्राउजर पहने और साथ में एक मैचिंग स्कार्फ लिया। मलाइका और अर्जुन की ओर सबका ध्यान गया। लंबे समय तक छिपते छिपाते इश्क करने वाले इस कपल ने अब खुल्लम खुला प्यार करना शुरू कर दिया। दोनों एक-दूसरे की तारीफ भी करते हैं और खुलकर सपोर्ट भी करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका और अर्जुन अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। अर्जुन अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बहुत कम बात करते हैं। लेकिन वो अपनी गर्लफ्रेंड का पूरा सपोर्ट करते हैं। मलाइका भी कई बार अपने रिलेशनशिप पर सफाई दे चुकी हैं। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन और डिनर डेट पर जाते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो मलाइका अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलर में दिखाई देंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *