देर रात पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ‘छैया छैया’ पर किया डांस, वीडियो वायरल…

बॉलीवुड में फिर से शादी का समय शुरू हुआ है। डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। जहां रविवार यानि 28 अगस्त को उनकी शादी की रस्में होंगी, वहीं शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार की रात डिजाइनर ने एक मेगा बैश पार्टी की मेजबानी की जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया।

कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग बैश की कई तस्वीरें और वीडियो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, वरुण धवन, नताशा, रकुलप्रीत जैसे सितारे मौजूद थे। लेकिन सभी की निगाहें तो बस खूबसूरत मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पर टिकी रही। दोनों के डांस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

malaika arora with arjun in party

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका इस पार्टी में खूबसूरत वाइट लहंगा पहन पर पहुंची थीं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक आउटफिट पहना था। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से कहर बरपाती हैं और तभी अर्जुन कपूर आ जाते हैं। इसके बाद दोनों किलर अंदाज के साथ डांस करते हैं और साथ ही खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो पर छैंया छैंया गाना लगाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका और अर्जुन का कपल वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो के कमेंट पर नजर डालें तो फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘हॉट टुगेदर’। दूसरे ने लिखा, ‘दोनों एक साथ बहुत क्यूट दिख रहे हैं।’ हालांकि, इस बार भी कुछ लोग ऐसे रहे जिन्होंने कपल को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। एक ने लिखा, ‘आंटी और बेटा की जोड़ी’। दूसरे ने लिखा, ‘छोटा बच्चा और दीदी एक साथ डांस करते हुए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस शानदार पार्टी में कई और सेलेब्स भी पहुंचे थे। नोरा फतेही किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। वहीं सिजलिंग वाइट ससाड़ी में जान्हवी कपूर यशराज फिल्म्स की हीरोइन लग रही थीं।शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में वो अभी से बीटाउन पार्टीज़ का हिस्सा बन रही हैं। इसके अलावा जहान्वी कपूर ने भी अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

ऐसा नहीं है कि अर्जुन- मलाइका का कोई वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया था। शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक किया तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में मौजूद रही थीं। इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। किसी वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही हैं और सपोर्ट करते हुए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही हैं।

आपको बता दे की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगा। ऐसे में धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में कपल खुलकर बात करने लगा। बता दें कि फैन्स को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *