बैकलेस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने तुर्की में जमकर की मस्ती, Video में ग्लैमरस अंदाज देख फेन्स हुए फ़िदा

मशहूर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा भले मुंबई में तुर्की ट्रिप से वापसी कर चुकी हैं मगर उनका दिल अभी भी वेकेशन पर है। मलाइका की Turkey में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह तुर्की की सड़कों को अपना ग्लैमर अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा का लुक भी काफी अलग रहा है। अपने तुर्की के वीडियो को अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो की खास बात ये है कि इसे देखकर आपको भी ऐसे वेकेशन पर जाने का मन हो जाएगा। मलाइका अरोड़ा के वीडियो को देखकर साफ-साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अपने वेकेशन पर खूब इंजॉय किया है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने तुर्की की छुट्टियों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्हें अलग-अलग लोकेशन और ड्रेस में देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बैकलेस ड्रेस में दिख रही हैं और वो एक रेस्टोरेंट में बेली डांस स्टेप करती भी दिख रही हैं। इस वीडियो से साफ है कि मलाइका अपने वेकेशन को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस वीडियो को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मलाइका के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

आपको बता दें, मलाइका और अर्जुन कपूर जल्द ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आने वाले है जिसमें दोनों अपनी जिंदगी को लेकर कई राज खोलेगें। इतना ही नहीं दोनों को लेकर खबरें आ रही है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलासा किया था कि, ‘वो अर्जुन के साथ बूढ़ी होना चाहती हैं।’ इस स्टेटमेंट के बाद फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *