अर्जुन कपूर के बर्थडे सॉन्ग ‘छैंया-छैंया’ पर मलाइका अरोड़ा के धमाकेदार डांस मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया…

26 जून को अर्जुन कपूर ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर 25 जून की रात अर्जुन कपूर के घर धूमधाम से प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई. इस मौके पर अर्जुन कपूर की बहनें अंशुला और खुशी कपूर के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं. मुंबई में मॉनसून आ चुका है और इस वजह से रात में अर्जुन कपूर के घर पहुंचे सभी मेहमान भीग गए. अब सेलिब्रेशन नाइट की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें से एक है मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो।

malaika arora dance on bf party

अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने जमकर डांस किया. इस दौरान मलाइका रेड प्रिंट वाले ऑफ व्हाइट गाउन में नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मलाइका के वीडियो में वह पूरी तरह से डांस में डूबी नजर आ रही हैं. इस मौके पर मलाइका ने अपने ही मशहूर गाने ‘छैंया-छैंया’ पर डांस किया। इस वीडियो में उनके डांस मूव्स कमाल के थे. इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक ने कहा- तभी तो हर लड़के को भाभी पसंद आती हैं.

malaika arora dance on bf party

कुछ लोगों ने आलोचना करने की कोशिश की और कहा- ऐसा लगता है कि पार्टी में बहुत ज्यादा शराब हो गई है. तो दूसरे ने कहा- 50 साल से उन्होंने सिर्फ दो गानों पर डांस किया है- मुन्नी बदनाम हुई और छैंया छैंया. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक यूजर ने कहा- जो लोग हमेशा खुश रहते हैं, वो अपनी जिंदगी में खुश रहते हैं, लोगों को उनकी आलोचना करने में दिक्कत क्यों होती है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जहां कुछ लोगों को मलाइका का डांस पसंद आया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अर्जुन कपूर को चश्मा लग गया है क्या’. तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये अर्जुन इतना मोटा कैसे हो गया.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, “ओवरएक्टिंग चरम पर है।” बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद से ही मलायका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन और मलायका बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच 11-12 साल का एज गैप है, जिसकी वजह से ये कपल अक्सर चर्चा में रहता है। हालांकि, कई बार अर्जुन ट्रोलर्स को जबरदस्त जवाब देते भी नजर आते हैं. हालांकि दोनों ने अब तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है.

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *