मलाइका ने अर्जुन को ‘KISS’ करते हुए न्यू ईयर पर शेयर की तस्वीर, रोमांटिक फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका को कभी उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया जाता है, तो कभी चाल के लिए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग अफेयर के चलते भी ट्रोल्स के निशाने पर बनी रहती हैं। इसकी वजह दोनों की उम्र में एक लंबा एज गैप बताया जाता है। लेकिन इन सब का मलाइका अरोड़ा पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट होती रहती है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर पर ट्रोल्स को जलाने वाला पोस्ट शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है ‘हेल्ल 2023…लव एन लाइट (Hello 2023 …. Love n light)।’ मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहा है, तो वही ट्रोल्स इन दोनों का मजाक बना रहे हैं।

इस तस्वीर से पहले मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वरुण धवन और कई स्टार्स नजर आए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका इस शो में अपनी लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे राज बता चुकी हैं, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो गाए है। इसके अलावा अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर चर्चा में है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *