प्रियंका-निक की उम्र के फासले पर मां मधु चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दामाद के लिए कही ये बात…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बच्ची की मां बनी हैं और इस खबर से उनका परिवार काफी खुश है। एक्ट्रेस की मां यानी मधु चोपड़ा भी प्रियंका चोपड़ा की शादी से काफी खुश हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने बेटी और दामाद की उम्र के अंतर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया था कि जो भी उनकी बेटी प्रियंका को उनके लिए खुश रखता है, वह उनका फेवरेट होता है। मधु चोपड़ा ने अपने दामाद निक को भी ‘बहुत प्यारा’ कहा है। प्रियंका की मां ने बेटी और दामाद की उम्र के फासले पर बात करते हुए कहा कि निक जोनस और उनकी बेटी की उम्र में काफी अंतर है, लेकिन फिर भी दोनों के मन में कभी कोई शंका नहीं रही। लोग निक और प्रियंका की उम्र के बारे में क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

priyanka chopra and nik jons

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस दौरान अपने माता-पिता होने के अनुभव का आनंद ले रहे हैं। दोनों अपने काम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती का भी खूब ख्याल रख रहे हैं। 100 दिनों तक एनआईसीयू में रहने के बाद प्रियंका की बेटी घर लौट आई, जिसकी खुशी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जाहिर की। अब निक-प्रियंका अपनी बेटी की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक एक गाना गाकर अपनी बेटी को शांत करते हैं। निक जोनस के दिल में बेटी मालती के लिए इतना प्यार देखकर प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

priyanka chopra and nik jonas

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। यह एक पूरी तरह से महिला रोड ट्रिप फिल्म है, जिसके इस साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ की भी शूटिंग कर रही हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *