Congratulations: मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने एक साथ विशेष उपलब्धि का जश्न मनाया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सितारे, मुनमुन दत्ता और राज अनादकट कुछ लोकप्रिय टीवी सितारे हैं, जो स्क्रीन पर अपने शानदार प्रदर्शन से हमारे दिलों पर राज करते है।

हालाँकि, उनका मनोरंजन सिर्फ टपु और बबीताजी के किरदार में ही ख़तम नहीं होता। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट हमें अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी मनोरंजन देते है। मुनमुन और राज दोनों के पास इंस्टाग्राम और यूट्यूब की बड़ी फेंन फोल्लोविंग है। दोनों ने अपने लाजवाब कंटेंट से फेन्स का बहुत बार प्रफुलित किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

राज अनादकट और मुनमुन दत्ता लोकप्रिय टीवी स्टार होने के अलावा बड़े YouTubers भी हैं। राज अनादकट ने हाल ही में YouTube से अपना गोल्ड प्ले बटन अर्जित किया, और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उसी की घोषणा की। राज को यूट्यूब की तरफ से सिल्वर और गोल्ड प्ले दोनों बटन मिल चुके है।

जबकि मुनमुन दत्ता को भी सिल्वर प्ले बटन यूट्यूब की तरफ से मिल चूका है। मुनमुन अपना सिल्वर प्ले बटन के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी में दर्शको के साथ शेयर किया था। हम आपको बता दे की मुनमुन अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी मेकअप टिप्स और पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ न कुछ शेयर करती रहती है।

अभी थोड़े दिन पहले ही ये अफवा आयी थी की मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे है। पर दोनों में से किसी भी एक्टर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी। फिर भी फेन्स ने दोनों को काफी ट्रोल किया था।

अभी के शो की बात करे तो राज शूटिंग के लिए स्टेज पर है और वो दमन भी गया था। लेकिन बबीताजी अभी शूटिंग में नहीं है। उन्होंने बताया की अभी शूटिंग में उनका कोई ट्रैक नहीं है। हम सभी को उनके शो में वापिस आने का इंतज़ार रहेगा।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *