munmun dutta back in to show

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। दो महीने से ज्यादा समय से शो से गायब मुनमुन दत्ता अब आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी। वह TMKOC में बबीता अय्यर की भूमिका में नजर आ रही हैं। मुनमुन की शो में वापसी सिंपल तरीके से हुए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुम पिछले 2-3 दिनों से शूटिंग पर हैं। अगला ट्रैक में हम मुनमुन दत्ता को शो में बबीताजी का किरदार निभाते हुए देख पाएंगे। मुनमुन दत्ता की वापसी करीबन 2 महीने बाद 26 अगस्त को होने वाली है। उनकी एक जलक हम आपको यहाँ पर दिखाएंगे।

munmun dutta entry

इस बीच, पिछले महीने, ऐसी अटकलें थीं कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया विवाद के कारण शो छोड़ दिया था। लेकिन मुनमुन ने एक इंट रव्यू में कहा की वो शो साथ जुडी हुई है और इस वकत ट्रैक में उनका शूटिंग नहीं है इस वजह से वो नहीं दिख रही। इस बात की पुष्टि शो के प्रोडूसर आशित मोदी ने भी की थी।

अब सभी फैंस का इंतजार खत्म होता है और आज यानी 26 अगस्त को हम बबीताजी को अपनी टीवी पर देख सकते है। सभी फेन्स को बबीताजी, जेठालाल और अय्यर का ट्रायो बहुत पसंद आता है। सभी उनकी कॉमेडी के दीवाने है।

आपको बता दे की मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के साथ पिछले 13 सालो से जुडी हुई है और सभी के दिलो में अपनी अलग जगह बनाली है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से करीबन 13 सालो तक शो में अपनी जगह बना रखी है और अपनी सुंदरता से लाखो लोगो को अपने इंस्टाग्राम से जोड़ा है।

आप हमें कमेंट में बताये की आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो देखते है अगर हा तो कोनसा किरदार आपको सबसे ज्यादा पसंद आता है और क्यों?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *