Naagin 7: नागिन के रोल के लिए परफेक्ट हैं TV की ये हसीनाएं, तेजस्वी प्रकाश को भी दे सकती हैं कड़ी टक्कर!

एकता कपूर का धमाकेदार शो ‘नागिन 6’ जल्द ही बंद होने वाला है। इस शो को लेकर एकता कपूर ने बीते दिन वीडियो भी शेयर किया था और इसे हिट बनाने के लिए तेजस्वी प्रकाश का शुक्रिया अदा किया था। इतना ही नहीं, एकता कपूर ने अपने कैप्शन में हिंट दी थी कि वह ‘बिग बॉस 16’ से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए किसी को ढूंढ निकालेंगी।

एकता कपूर के इस हिंट पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने ‘नागिन 7’ के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। वहीं इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि ‘नागिन 7’ में नागिन के लिए कौन सी टीवी एक्ट्रेस परफेक्ट रहेंगी। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर शिवांगी जोशी तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर-

रुबीना दिलैक – रुबीना दिलैक को बतौर नागिन देखने के लिए फैंस बेताब हैं। एक्ट्रेस कई बार नागिन के लुक में फोटोशूट भी करा चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के भी लोग दीवाने हैं, ऐसे में वह नागिन के लिए परफेक्ट रहेंगी। शिवांगी जोशी – शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। उनके चेहरे पर मासूमी और तेवर दोनों ही जचता है और यह नागिन के रोल के लिए भी परफेक्ट होगा।

क्रिस्टल डिसूजा – क्रिस्टल डिसूजा पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ के जरिए दर्शकों का खूब दिल जीता था। उनकी खूबसूरती और अंदाज ‘नागिन’ के लिए परफेक्ट साबित होगी। कृष्णा मुखर्जी – कृष्णा मुखर्जी पहले भी ‘नागिन’ का हिस्सा रह चुकी हैं। बतौर नागिन उनका अवतार लोगों ने खूब पसंद भी किया था। ऐसे में वह भी अपकमिंग सीजन के लिए बेहतर होंगी।

सुंबुल तौकीर खान – एकता कपूर के सूत्रों का कहना था कि ‘बिग बॉस 16’ की सुंबुल तौकीर खान भी नागिन के अपकमिंग सीजन में कास्ट हो सकती हैं। सूत्र का कहना है कि अगर सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से होता है तो सुंबुल को बतौर नागिन कास्ट किया जा सकता है। प्रियंका चाहर चौधरी – प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर खबर थी कि एकता कपूर ‘नागिन’ के अपकमिंग सीजन के लिए उन्हें कास्ट कर सकती हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

श्रुति शर्मा – एक्ट्रेस श्रुति शर्मा अपने करियर में ‘जादू है जिन का’ सीरियल में काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग ने लोगों का भी खूब दिल जीता था। वहीं बतौर नागिन भी उनका अवतार परेफेक्ट साबित हो सकता है। एरिका फर्नांडिस – एरिका फर्नांडिस ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के जरिए एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। लोगों का मानना है कि ‘नागिन’ का रोल भी एरिका पर खूब जचेगा।

सोनारिका भदौरिया – सोनारिका भदौरिया की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। ‘देवों के देव: महादेव’ में उनका अंदाज खूब पसंद किया गया था। वहीं नागिन के रोल के लिए भी वह परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *