IPL खत्म होने के बाद फिल्मों में किस्मत आजमाएंगे MS Dhoni, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट की दुनिया के अलावा फिल्म मेकिंग में उतरेंगे। देश के सबसे बड़े क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अब फिल्मों में उतरने का मन बना लिया है। इसकी तैयारी भी हो चुकी है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। तो क्या आप धोनी को फिल्मो में देखने के लिए उत्शुक है?

ठहरिए जनाब….अगर आप ये सोच रहे हैं कि धोनी फिल्म में एक्टिंग करने जा रहे हैं तो ऐसा नहीं है बल्कि वो बतौर प्रोड्यूसर फिल्म बिजनेस में उतरने का मन बना चुके हैं। धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर के तर पर डेब्यू करने को तैयार हैं। इसके लिए धोनी ने संजय को नियुक्त किया है, जो अभिनेता रजनीकांत के करीबी सहयोगी हैं। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अभी IPL में व्यस्त हैं और इस सीजन के बाद वह इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी साउथ की फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जिसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग भी इसी महीने शुरू होगी। धोनी का तमिल फिल्म इंडस्ट्री से पहले से जुड़ाव रहा है। क्रिकेटर ने अपनी बयोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन में भी शामिल थे, यह फिल्म कई भाषाओं में एक साथ रिलीज हुई थी। उनकी बयोपिक ने साउथ के राज्यों में भी अच्छी कमाई की थी।

ms dhoni film making

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले धोनी की फैन फोलोइंग तमिलनाडू में भी गजब है। वहां उनके काफी फैंस हैं और लोग उन्हें प्यार से थाला कहते हैं। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने तमिल फिल्म को ही प्रोड्यूस करने का मन बनाया है।

नयनतारा अभी अपनी अपकमिंग बॉलवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, इससे वह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। वहीं फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह कुछ तमिल फिल्मों का भी हिस्सा हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके रोल की ऑफिलशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *