अब इस आंटी ने दीपिका के बेशर्म रंग गाने पर मचकाई अपनी कमर, ठुमका देखकर शर्मा जाएंगी दीपिका…

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में ‘बेशरम रंग’ नाम का एक गाना विवाद में है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया और आम से लेकर खास तक हर कोई इस फिल्म के खिलाफ आवाज उठा रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार देखने को मिला, जहां एक तरफ इस गाने पर बवाल मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

aunty dance on beshram rang

लोग इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ के डांस स्टेप्स को अपने-अपने अंदाज में रीक्रिएट कर रहे हैं। इस बीच एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ‘बेशरम रंग’ गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इन्फ्लुएंसर का नाम तन्वी गीता रविशंकर है और वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। तन्वी के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। तन्वी ‘प्लस साइज’ महिलाओं को फैशन टिप्स भी देती हैं।

aunty dance on beshram rang

हाल ही में, उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की ‘बेशरम रंग’ में अभिनय किया। तन्वी ने खुद के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- अगर आप वह कर रहे हैं जिससे आप प्यार करते हैं तो बेशर्म हो जाएं। यदि आप जो प्यार करते हैं उसे पहनकर और अपनी मनचाही जिंदगी जीने से आप ‘बेशर्म’ बन जाते हैं तो बहुत अच्छा है। हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं और दुनिया हमसे कम कुछ नहीं चाहती।’

aunty dance on beshram rang

वीडियो में तन्वी पर्पल बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह समुद्र तट पर ‘बेशर्म रंग’ गाने के हुक स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने तन्वी के डांस को पसंद किया और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की। इससे पहले उन्होंने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर डांस कर फैन्स का दिल जीत लिया था।

एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया- काश मुझमें वो कॉन्फिडेंस होता जो आपमें है. दूसरे ने लिखा- सुपर हॉट। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- आत्मविश्वास हमारे शरीर जितना महत्वपूर्ण नहीं है। अद्भुत नृत्य। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका में आप जैसा कॉन्फिडेंस नहीं होगा, ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दरअसल दीपिका भी आपकी अदाकारी देखकर थोड़ी देर के लिए शरमा जाएंगी।’

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *