आलिया भट्ट के कमेंट पर रणवीर सिंह कॉफी विद करण शो छोड़ कर जाने लगे…

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 7 में पहले अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रणवीर और आलिया अगली बार करन जोहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक साथ नजर आएंगे। शो के प्रोमो में अपने अजीबोगरीब पलों और मस्ती भरे मजाक के साथ दोनों खूब मस्ती करते नजर आए।

कॉफी विद करण शो कल से शुरू होने वाला है। पहले गेस्ट आलिया और रणवीर सभी का खूब मनोरंजन करेंगे। कॉफी विद करण 7 का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। इस बात का सबूत प्रोमो है। आज करण जोहर ने अपने पहले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया। प्रोमो देख कर आप हँसाना नहीं रोक पाएंगे। शो में आलिया ने अपनी शादी से लेकर सुहागरात तक के सारे राज खोल दिए वही रणवीर ने भी अपने मजाकिया अंदाज से सभी का दिल जित लिया।

वीडियो में आलिया ने खुलासा किया कि शादी के बाद सबसे बड़ी गलतफहमी या मिथ ‘सुहाग रात’ है। रणवीर ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास अलग प्लेलिस्ट है, जिससे करण जौहर देखते और खुश होते। इसके अलावा, करण शो ‘कॉफ़ी बिंगो’ के एक नए खंड की शुरुआत करते हैं, जिसके दौरान रणवीर आलिया का नाम नहीं लेने के बाद वॉकआउट करते हुए दिखाई देते हैं।

प्रोमो के अंत में करण जौहर आलिया से पूछते है की वरुण और रणवीर दोनों में किसके साथ उसकी कमेस्ट्री अच्छी है। इस सवाल पर रणवीर को लगता है की वो वरुण का नाम लेगी। लेकिन आलिया सवाल सुनकर कुछ भी जवाब नहीं देती। ये सबकुछ देख कर रणवीर आलिया को जवाब देने के लिए मजबूर करता है और कहता है की में शो छोड़ कर जा रहा हु। रणवीर शो छोड़ कर चला जाता है लेकिन दरवाजे से वापिस आकर बैठ जाता है।

कॉफ़ी विद करण सीजन 7 का प्रीमियर 7 जुलाई, 2022 को डिज्नी हॉटस्टार पर होगा। आलिया और रणवीर के अलावा अक्षय कुमार, अनिल कपूर, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी शो की शोभा बढ़ाएंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *