फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पिता और बेटी की खूबसूरत तस्वीर, बेटी की क्यूटनेस देखे…

प्रियंका चोपड़ा ने 19 जून को फादर्स डे पर बेटी मालती से निक जोनास के लिए एक फादर्स डे पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने पति के साथ अपने लाड़ली की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की। तस्वीर पर फैन्स और सेलेब्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पति के साथ पैरेंटहुड को खूब एन्जॉय कर रही है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मां बनने के बाद से उनकी खुशी और बढ़ गई है। प्रियंका और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा करीब 100 दिनों तक एनआईसीयू में अस्पताल में भर्ती रहीं। जब से उनकी बेटी घर आई है, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उनके साथ काफी समय बिता रहे हैं। 19 जून को फादर्स डे था और इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने मालती से एक फादर्स डे पोस्ट शेयर किया।

priyanka chopra baby mom

इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती से निक जोनस के लिए लिखा था और एक फोटो भी शेयर की थी। तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी मालती का हाथ पकड़कर खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तस्वीर में न तो पिता और न ही बेटी का चेहरा देखा जा सकता है।

पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “हैप्पी फादर्स डे माय लव। आपको हमारी छोटी बेटी के साथ देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। वापस आने के लिए क्या शानदार दिन है।आई लव यू। आने वाले दिन ऐसे ही जाये।” प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सभी की निगाहें मालती के क्यूट जूतों पर थीं जिन पर एम लिखा हुआ था। निक जोंस के जूतों पर MM भी लिखा हुआ था। प्रियंका ने फादर्स डे पर बेटी मालती और निक को ये कस्टमाइज्ड शूज गिफ्ट किए। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह मधु चोपड़ा की गोद में खेलती नजर आ रही थीं। तीनों पीढ़ियों को एक फ्रेम में देखकर फैंस भी काफी खुश हुए।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *