जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, प्रियंका चोपड़ा ने अब उनकी पहली झलक दिखाई…

जब से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है, अभिनेत्री का सबसे अधिक ध्यान बालिकाओं की परवरिश पर है। बेटी के जन्म के बाद से ही सभी को प्रियंका-निक की पहली फैमिली फोटो और बच्ची की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा ऐलान किया है और ये उनकी फिल्मों से जुड़ा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की काफी मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं और अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जल्द ही वह सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। फिल्म का नाम 1996 के एल्बम फॉलिंग इन टू यू के एक गाने के नाम पर रखा गया है। पहले फिल्म का नाम ‘टेक्स्टेड फॉर यू’ था, जिसे बदल दिया गया है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की पुष्टि की है। तस्वीर में प्रियंका रोमांस में डूबी नजर आ रही हैं। लंबे समय से फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब प्रियंका की ये तस्वीर फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा रही है। आपको क्या लगता है प्रियंका कोनसी फिल्म में नजर आयेगी?

priyanka chopra new photo

इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की एक थ्रोबैक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका सिजलिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक इसी साल की शरुआत में माता पिता बने और तब से लेकर अब तक वो अपना ज्यादा समय अपने बच्चे को ही देते है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका एंथनी मैकी के साथ ‘एंडिंग थिंग्स’, वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह कई प्रोजेक्ट भी कर रही हैं। वहीं वह आखिरी बार बॉलीवुड में 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *