सोशल मीडिया पर एक शख्स ने किया मुनमुन दत्ता को ट्रोल, एक्ट्रेस ने जवाब देकर याद दिलाया नानी!

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ न सिर्फ अपनी जबरदस्त कॉमेडी बल्कि अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहा है। 2008 से प्रसारित हो रहे इस टीवी सीरियल ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बहरहाल आज हम आपको इस सीरियल में काम करने वाली मुनमुन दत्ता के बारे में बताने जा रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन ‘बबीताजी’ के किरदार में नजर आ रही हैं और उनका किरदार घर-घर में मशहूर है। फेन्स की बिच मुनमुन काफी लोकप्रिय है।

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर दूसरे सेलेब्रिटी की तरह वह भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। कुछ साल पहले मुनमुन दत्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनके बारे में बेहद आपत्तिजनक बात कह दी थी। हालांकि उस शख्स की परवाह किए बगैर मुनमुन दत्ता ने ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़कर उनके फैंस खुश हो गए।

मुनमुन ने इस शख्स से कहा कि, “तुम जैसे इंसान पर कोई थूकेगा नहीं, हिम्मत है तो आकर बात करो, तुम्हें ब्लॉक करने से पहले, मैंने सोचा क्यों न अपना रुतबा दिखाऊं, मेरा बदसूरत चेहरा लेकर कहीं और जाओ और वहां गंदगी फैलाओ।” मुनमुन को जब एक यूजर ने गलत तरह से ट्रोल करने की कोशिस की तो मुनमुन का ये जवाब देख कर सभी फेन्स हैरान रह गए।

munmun dutt reply to troller

मुनमुन से इस तरह के मुंहतोड़ जवाब की किसी को उम्मीद नहीं थी। हालांकि आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गई थीं। मुनमुन ने जाने-अनजाने जाति सूचक का प्रयोग किया था, जिससे काफी विवाद हुआ था। मुनमुन को इस वजह से पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी बुलाया गया था।

पिछले 13 सालो से मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीताजी का किरदार निभाती है। मुनमुन ने इस शो से पहले कई सारे टीवी शो और फिल्मो में काम किया लेकिन मुनमुन को सफलता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बाद ही मिली। मुनमुन आज अपने अभिनय की वजह से टीवी जगत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *