Naatu Naatu गाने पर कोरिया एंबेसी स्टाफ का डांस देख पीएम मोदी का आया रिएक्शन…

साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR एक के बाद एक अपना इतिहास रच रही है। इस फिल्म का गाना ‘नाटू नाटू’ जबरदस्त धमाल मचा रहा है। गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। दर्शकों के बीच इस गाने की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही है। हाल ही में कोरिया दूतावास के स्टाफ ने इस गाने पर डांस किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

भारत में कोरियन एंबेसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोरियाई राजदूत चांग जे बोक एंबेसी के अन्य स्टाफ के साथ आरआरआर के गाने नाटू नाटू पर डांस कर रहे हैं। 53 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खुद पीएम मोदी ने इस डांस वीडियो की तारीफ की है। ऐसे में अब इस वीडियो पर पीएम मोदी ने भी कमेंट किया है। वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

natu natu koria dance

वीडियो में कोरियाई राजदूत चांग जे बोक के साथ एंबेसी में काम कर रहा स्टाफ ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस करते नजर आ रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘क्या आप नाटू को जानते हैं? हम कोरिया दूतावास का ‘नाटू नाटू’ डांस कवर शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आप भी देखिए इस गाने पर कोरियन राजदूत चांग जे बोक के साथ पूरे स्टाफ का धमाकेदार डांस।’ वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…

natu natu koria dance

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी दिलचस्प दिखा रहे हैं। हर कोई कमेंट कर रहा है। इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- जीवंत और मनमोहक टीम प्रयास। इससे पहले पीएम मोदी ने भी नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी थी। इसके अलावा हर कोई कोरियन दूतावास के स्टाफ के डांस स्किल्स की तारीफ कर रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग कोरियन एंबेसी के स्टॉफ के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने इसकी तारीफ में लिखा, ‘कोरियन एंबेसी को सलाम, ये हर तरीके से काफी शानदार है। आप सभी ने एक-एक स्टेप्स बहुत बारीकी से किया है।’ दूसरे ने लिखा – ‘एस.एस राजामौली एक ग्लोबल आइकॉन हैं। हमें उनपर गर्व है। भारतीय लोग अपनी संस्कृति को जश्न मना रहे हैं।’

बता दें, इसी साल के शुरुआत में इस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी इसके खाते में आया। वहीं अब यह गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर लगभग 1200 करोड़ से अधिक कमाई की थी।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *