Bigg Boss OTT 2 की तैयारियां जोरों पर हैं, इस बार इन 10 कंटेस्टेंट को आमंत्रित किया है

बिग बॉस सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो की लिस्ट में है। पहले सीजन में धमाल मचाने के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 2 की तैयारी चल रही है। इसे हिट करने के लिए, निर्माताओं ने कुछ प्रतियोगियों को चुना है जो सीजन 2 में धूम मचा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते है की Bigg Boss OTT 2 के लिए किसको आमंत्रित किया गया है।

मुनव्वर फारूकी – लॉकअप शो के पहले सीजन का विनर मुनव्वर इन दिनों सुर्खियों में है। लॉकअप के बाद मुनव्वर खतरे में है या खिलाड़ी भी शो में काम करने वाला है। लेकिन अब मुनव्वर को भी बिग बॉस ओटीटी 2 का आमंत्रण भेजा गया है। मुनव्वर इस सीजन का हिस्सा बनते है तो अपनी एक अलग पहचान भी बना सकते है।

munawar faruqui bigg boss ott 2

शोएब इब्राहिम – बिग बॉस 12 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकीं दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम इस बार बिग बॉस ओटीटी में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मेकर्स ने शोएब इब्राहिम को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आने का न्योता भेजा है। अब अगर शोएब इस शो का हिस्सा बन कर अपनी पत्नी दीपिका की तरह विनर बन सकते है या नहीं?

bigg boss ott 2 shoaib ibrahim

मुनमुन दत्ता – तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबिताजी का निभाने वाली मुनमुन दत्ता को भी इस शो का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीते कुछ समय में मुनमुन दत्ता कई बार विवादों में फंस चुकी हैं। विवादों को देखते हुए मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए अप्रोच किया है।

bigg boss ott 2 munmun dutta

सुरभि चंदना – कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दिखी सुरभि को शो का हिस्सा बन सकती है। टीवी की खूबसूरत नागिन सुरभि चंदना भी अपने हुस्न का जलवा बिग बॉस के घर में दिखा सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स सुरभि को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में लाने के लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए राजी हैं।

bigg boss ott 2 surbhi chandna

सनाया ईरानी – टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सनाया ईरानी लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। हालांकि सनाया की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। सनाया ईरानी को भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

bigg boss ott 2 sanaya irani

निया शर्मा – पिछले सीजन बिग बॉस ओटीटी में गेस्ट रह चुकीं निया शर्मा इस बार फ्लावर फ्लेज में एंट्री कर सकती हैं। निया शर्मा को सीजन 2 के लिए ऑफर भेजा गया है। तो इस बार निया शर्मा बिग बॉस के घर में हंगामा कर सकती हैं।

bigg boss ott 2 nia sharma

सिद्धार्थ निगम – अलादीन सीरियल शुरू सिद्धार्थ निगम पम बिग बॉस ओटीटी-2 में तहलका मचा सकता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 सिद्धार्थ निगम को अपने शो में लाना चाहता है। सिद्धार्थ निगम की लोकप्रियता को देखते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए यह फैसला लिया गया है।

bigg boss ott 2 sidharth nigam

आकांक्षा पुरी – पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड कई बार बिग बॉस में आने के ऑफर ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, आयोजकों ने आकांक्षा पुरी को इस बार भी बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए चुना है। लेकिन देखना यह होगा कि आकांक्षा इस बार क्या फैसला लेती हैं।

bigg boss ott 2 akanksha pur

प्रेरणा सेहजपाल – इस लिस्ट में अगला नाम प्रेरणा सेहजपाल का आता है। प्रेरणा सेहजपाल, प्रतीक सेहजपाल की बहन हैं। प्रतीक सेहजपाल के फेम को देखते हुए मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फैसला किया है।

bigg boss ott 2 prerna sehajpal

बशीर अली – जाने माने मॉडल बशीर अली भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में कैद हो सकते हैं। खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के मेकर्स, बशीर अली से फिलाहल बातचीत कर रहे हैं।

bigg boss ott 2 basir ali

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *