प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक के साथ एंजॉय किया ‘सन्डे’, शेयर की स्वीट फैमिली फोटोज़

बॉलीवुड में देसी गर्ल के तौर पर नाम जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेशों में भी बड़ा नाम बन गई हैं। उन्होंने निक जोनस से शादी की है और अब उनकी एक बेटी भी है, प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं और वह अक्सर अपने बोल्ड एटीट्यूड की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाते हैं।

priyanka swimming pool

अब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा ने इस वीकेंड को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एन्जॉय किया। तीनों ने लॉस एंजेलिस के एक पूल में खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने अपने मस्ती भरे पलों की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

priyanka chopra black white

सामने आई एक तस्वीर में वह निक और मालती मैरी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, मालती मैरी का चेहरा हार्ट इमोजी से छिपा है। प्रियंका ने अपने सोना होम क्रॉकरी में चाय-नाश्ते की कुछ अन्य तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए और इसे ‘संडे विद सोना होम एनवाईसी’ कैप्शन में लिखा।

प्रियंका का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह पूल में डुबकी लगाने के लिए इतनी बेताब दिख रही हैं कि मिनटों में तैयार हो जाती हैं और अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करती हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बिकिनी में नजर आ रही हैं और वह अपने बालों को सेट कर रही हैं ताकि वह जल्द ही एक पूल पार्टी के लिए तैयार हो सकें। उनकी उत्सुकता उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। ब्लैक बिकिनी के ऊपर व्हाइट श्रग, ब्लैक सनग्लासेस पहने प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तब चर्चा में आईं जब उनके पति निक जोनस ने उनके साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में जहां प्रियंका चोपड़ा ने ऑरेंज कलर का ऑफ शोल्डर स्लिट आउटफिट पहना था, वहीं निक जोनस नाइट सूट में नजर आए। ऑरेंज कलर को रेड कहने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने निक को ट्रोल किया। उन्होंने तस्वीर में प्रियंका की टांगों के डार्क कलर का भी मजाक उड़ाया।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *