पैसा कमाने के लिए अब ऑनलाइन बरतन बेच रही हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कई ऐसे कलाकार हैं जो एक्टिंग के अलावा और भी बिजनेस कर रहे हैं। जहां कई होटल बिजनेस से जुड़े हैं और कई फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हैं। आपको बता दे की बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस होने के अलावा अपना खुद का होटल भी चलाती है। वहीं हाल ही में होटल के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपना नया बिजनेस शुरू किया है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहतीं, उन्होंने ‘सोना’ नाम से अपने कुछ रेस्टोरेंट भी खोले हैं। लेकिन अब प्रियंका ने एक और काम शुरू कर दिया है, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। तो चलिए आपको प्रियंका के नए बिज़नेस के बारे में बताते है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोना होम नाम से अपना नया भारतीय होमवेयर लाइनअप लॉन्च किया। अपने पोस्ट में, प्रियंका चोपड़ा ने एक संदेश साझा किया कि कैसे ब्रांड उन्हें अपने दूसरे घर अमेरिका में ‘भारत का एक टुकड़ा’ लाने में मदद करेगा। हालांकि लॉन्च के कुछ दिनों बाद सोना होम अपने महंगे प्रोडक्ट्स की वजह से काफी ट्रोल हो रही है। लोग प्रियंका चोपड़ा को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोना होम ब्रांड की ऑफिशल वेबसाइट के मुताबिक टेबल क्लॉथ की कीमत 30,612 रुपये है। चार डिनर नैपकिन के एक सेट की कीमत 13,284 रुपये है। एक डिनर सेट की कीमत 4,733 रुपये है, एक सर्विंग बाउल की कीमत 7,732 रुपये है, एक चाय के कप और तश्तरी की कीमत 5,365 रुपये और एक मग की कीमत 3,471 रुपये है। प्रियंका चोपड़ा के इस कलेक्शन की कीमत सुनकर लोग अब हैरान हो गए हैं। कुछ ने एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में रूसो अभिनीत अपनी पहली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी की है। उनके पास फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ भी है। उन्हें आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में देखा गया था। प्रियंका अब फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ पाइपलाइन में हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *