प्रियंका ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, सामने आई मालती की क्यूट तस्वीर…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में नन्हीं मालती मैरी के चेहरे को इमोजी से छिपाया हुआ था।

दरअसल, प्रियंका के मां बनने के बाद से ही उनके फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के चेहरा नहीं दिखाया था। ऐसे में फैंस ‘देसी गर्ल’ की बेटी का चेहरा देखने के लिए हर कोई बेताब है हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि वह जल्द ही बेटी से रूबरू करवाएंगी। उन्होंने ऐसा किया भी। प्रियंका ने मालती मैरी के चेहरे से पर्दा उठाया लेकिन आधा।

priyanka chopra daughter malti face

रक्षाबंधन के खास मौके पर पीसी ने मालती मैरी की क्यूट सी तस्वीर शेयर की जिसमें उसकी शक्ल दिखाई दे रही है। जैसी ही प्रियंका ने तस्वीर शेयर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी। प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में मालती सफेद रंग की टी-शर्ट पहने बैठी नजर आ रही हैं, जिस पर देसी गर्ल लिखा हुआ है। प्रियंका ने फोटो को कैप्शन दिया और मालती को ‘देसी गर्ल’ कहा।

priyanka chopra daughter face

हालांकि इसमें उसका पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बस थोड़ा सा चेहरा, हाथ और पैर दिखाई दे रहे हैं। किसी ने उसे पकडा हुआ है और वह कैमरे की तरह देख रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक हैशटैग भी लिखा है- देसी गर्ल। अब इस फोटो को देखने के बाद फैन्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका की बेटी मालती बेहद प्यारी और क्यूट है।

बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर इंट्रोड्यूस किया था। मालती जन्म के बाद करीब 100 दिन NICU में रही थी। कई सेलेब्स की तरह ही प्रियंका ने भी अपनी नन्हीं परी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को दुनिया से दूर रखा है। कुछ दिन पहले ही उनकी मां डॉक्टर मधु मालती चोपड़ा ने हिंट दिया था कि मालती के पहले बर्थडे पर उसका चेहरा दिखाएंगे।

priyanka chopra daughter malti

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजलेस के घर पर चिल करती हुई दिखाई दी थीं। यहां वह पति निक जोनस के साथ पूल में रिलैक्स मोड में थीं। इसके साथ ही उन्होंने खाने से लेकर लेट नाइट पार्टी तक की सभी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फेन्स को अपने अपडेट देती रहती है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *