Ram Setu Teaser: अक्षय कुमार की फिल्म इस दिन होगी रिलीज़, राम सेतु को बचाने के लिए सिर्फ 3 दिन…

बॉलीवुड का ख़राब समय चला गया है। इस बात का सबूत रणबीर कपूर की ब्रह्मस्त्र से लगाया जा सकता है। रणबीर और आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बॉलीवुड स्टार एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही फिल्म से अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म राम सेतु का टीज़र वीडियो शेयर किया है।

रामसेतु का टीजर वीडियो एक्शन से भरा हुआ है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने पुराने एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। अक्षय की फिल्म के इस टीजर वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। अक्षय कुमार ने इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ध्यान खींचने वाली बात लिखी है। उन्होंने लिखा, ‘राम सेतु की पहली झलक…’ इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली है।

ram setu movie teaser

टीजर वीडियो से ये साफ है कि इस फिल्म की कहानी इंडियन मायथोलॉजी पर बेस्ड है। भारतीय संस्कृति की अहम मायथोलॉजिकल स्टोरी रामायण में वर्णित राम सेतु के इर्द- गिर्द घूमती है। टीजर के मुताबिक, एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल अक्षय को भारतीय संस्कृति की इस धरोहर को बचाने के मिशन में जुटे हुए दिखाया गया है। इस मिशन में उनका साथ दे रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस। टीजर में दिखाया गया है कि अक्षय को तीन दिनों में इस मिशन को पूरा करना है। और इसे पूरा करने को लेकर वह हर तरह की फोर्स की मदद भी लेते हुए दिखाए गए हैं।

ram setu movie teaser

शंखनाद की आवाज से शुरू और जय श्री राम पर खत्म, ये टीजर दमदार है। अक्षय कुमार राम सेतु को बचाने निकले हैं। उनके पास इस ऐतिहासिक ब्रिज को बचाने के लिए सिर्फ 3 दिनों का ही वक्त है। राम सेतु क्यों खतरे में हैं, क्या खिलाड़ी कुमार अपने मिशन में कामयाब हो पाएंगे, कौन हैं वो दुश्मन जो राम सेतु के पीछे पड़े हैं? ऐसे अनगिनत सवाल हैं, जो राम सेतु का टीजर आपके जहन में पैदा करता है। इन सवालों के जवाब आपको मूवी रिलीज होने पर ही मिलेंगे।

टीजर में इस्तेमाल हुआ बैकग्राउंड म्यूजिक दमदार है। ये थ्रिल पैदा करता है। टीजर देख कह सकते हैं कि फिल्म परफेक्ट दिवाली रिलीज है। इससे बेहतर ट्रीट अक्षय कुमार अपने फैंस को नहीं दे सकते थे। यूजर्स ने भी टीजर को बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया है। लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है। फैंस अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्र हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होने जा रही है। देखना होगा अक्षय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

राम सेतु 2022 में रिलीज हो रही 5वीं फिल्म है। इससे पहले उनकी 3 फिल्में थियेर्टस और 1 मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अक्षय की बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। ओटीटी पर आई कठपुतली को लोगों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। बैक टू बैक फ्लॉप दे रहे खिलाड़ी कुमार अब एक बार फिर सिनेमाघरों में नई कहानी के साथ लौट रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *