न्यू फोटोशूट मामले में पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर सिंह, दो घंटे चली पूछताछ…

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले एक मैगजीन के लिए न्यू- ड फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रणवीर की काफी आलोचना हुई थी। रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो बार रणवीर को तलब किया। इसके बाद वह सोमवार (29 अगस्त) रणवीर सुबह बयान दर्ज कराने पहुंचे।

रणवीर सिंह सुबह सात बजे अपनी कानूनी टीम के साथ चेंबूर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसका बयान दर्ज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर से कई सवाल पूछे गए जैसे कि फोटोशूट का ठेका देने वाली कंपनी, फोटोशूट का समय और जगह आदि। पुलिस को जवाब देते हुए रणवीर ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस फोटोशूट से लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

रणवीर और उनकी कानूनी टीम ने पुलिस के सभी सवालों का सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रणवीर पुलिस जांच को पर्याप्त सहयोग दे रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। रणवीर सिंह बार-बार दोहरा चुके हैं कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद रणवीर अपनी टीम के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे चेंबूर थाने से निकले।

ranveer singh new photoshoot

आपको बता दे की पिछले महीने रणवीर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ये फोटोशूट मुंबई के एक स्टूडिओ में हुआ था। रणवीर का ये फोटोशूट काफी लोगो को पसंद नहीं आया इसीलिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। जिसकी वजह से उन्हें पुलिस स्टेशन आना पड़ा। अभी तक इस केस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था। अब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर करण जौहर के डायरेक्शन में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेमकहानी’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *