दीपिका पादुकोण से मिलने कान्स पहुंचे रणवीर सिंह, दिखा कपल का रोमांटिक शरारती अंदाज…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में होती है। ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन, कपल की केमिस्ट्री हर तरह से हिट रहती है। रणवीर सिंह हाल ही में दीपिका से मिलने कान्स पहुंचे थे। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है। वह इस साल कान्स में जूरी के रूप में शामिल हुई हैं। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल से दीपिका और रणवीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का फनी अंदाज नजर आ रहा है।

इस वीडियो में दीपिका मेकअप रूम में बैठी नजर आ रही हैं। उनके पति रणवीर भी उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। इस पर दीपिका का रिएक्शन बेहद ही हास्यास्पद है। रणवीर सिंह आकर दीपिका पादुकोण की गोद में बैठ जाते हैं। “यह मेरी ट्रॉफी है,” दीपिका कहती हैं। दीपिका और रणवीर के इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को अब तक कई लोग शेयर कर चुके हैं। फैंस इस कपल के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

ranvir deepika romance

रणवीर और दीपिका का यह छोटा सा रोमांटिक पल उनके सभी फैंस के लिए ट्रीट है। हरे रंग के पोल्का डॉट आउटफिट में दीपिका पादुकोण वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका के इस वीडियो को देखने के बाद लोग क्यूट, वाह, फनी जैसे कमेंट कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण इस बार कान्स की जूरी मेंबर्स में से एक हैं। इसलिए वह कान्स से अभी तक नहीं लौटे हैं। रणवीर अपनी लेडी लव से मिलने के बाद अभी वापस आ गए है।

उन्होंने करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में भी शिरकत की। रणवीर ने पार्टी में चार चांद लगा दिए थे। जहां तक ​​दीपिका पादुकोण की बात है तो वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। दीपिका के इस स्टनिंग लुक से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर भी दीपिका ने साड़ी पहनी थी। पहले दिन सेक्विन साड़ी में दीपिका ने लाइमलाइट छीन ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबी डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद से कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, ये सिर्फ अफवाहें हैं। दीपिका कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके पास अभी बेबी प्लान करने का समय नहीं है। हालांकि, रणवीर सिंह कई बार कह चुके हैं कि वह पिता बनने के लिए उत्सुक हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *