Cannes 2022 के चौथे दिन दीपिका पादुकोण से जुड़ेंगे रणवीर सिंह, फेन्स ने कहा ‘दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त?’

Cannes फिल्म फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण धूम मचा रही हैं। इस फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण के कई लुक्स सामने आए जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया का तापमान बढ़ गया। अदाकारा अपने हर एक लुक के साथ फैशन स्टेटमेंट सेट कर रही हैं। अब यह कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म फेस्टिवल के लिए रणवीर सिंह रवाना हो गए हैं और जल्द ही वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कान्स रेड कारपेट पर नजर आने वाले हैं। अपने ट्रेडमार्क स्टाइलिंग से रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों की इंप्रेस किया है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह का कान्स जाना आखिरी मोमेंट पर लिया गया निर्णय था। इंडिया टुडे को सूत्र ने रणवीर सिंह के कान्स जाने की वजह बताई है।

ranveer singh Cannes 2022 photo

सूत्र ने कहा, “रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन्स में काफी व्यस्त चल रहे थे। इसके साथ ही वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में व्यस्त थे। ऐसे में वह पत्नी दीपिका पादुकोण संग क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पा रहे थे। थकान भरे प्रमोशनल एक्टिविटी के बाद रणवीर सिंह का यह पहला ब्रेक है, जिसमें वह पत्नी और खुद के साथ समय बिताना चाहते हैं।”

ranveer singh Cannes 2022 photo

कान्स 2022 के लिए रणवीर सिंह रवाना हुए हैं। सूत्र ने कहा कि रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण को काफी मिस कर रहे थे। वह उनके साथ समय बिताना चाहते थे. रणवीर के लिए यह एक छोटा सा वेकेशन भी है। पत्नी संग वह फ्रेंच रिवेरा में एन्जॉय करना चाहते हैं। रणवीर कान्स में चिल करना चाहते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक फोटोशूट होने वाला है।

ranveer singh Cannes 2022 photo

रणवीर सिंह की फैशन च्वॉइसेस काफी मजेदार हैं। फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर रणवीर सिंह इस बार पत्नी दीपिका पादुकोण संग कान्स में क्या फैशन लेकर आने वाले हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण ने रेड ड्रेस में रेड कार्पेट पर वॉक किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Armageddon Time के प्रीमियर के दौरान दीपिका ने यह आउटफिट कैरी किया था। Louis Vuitton गाउन के साथ दीपिका ने प्लंजिंग नेकलाइन स्ट्रैपी टॉप पहना था। रेड ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ दीपिका ने कार्टियर डायमंड नेकपीस कैरी किया था जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *