‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया आहूजा ने अपने ससुर और गुजराती थिएटर निर्देशक सुरेश राजदा के लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी रखी। सुरेश राजदा के 75वें जन्मदिन पर गुरुवार शाम को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। सरिता जोशी, असित कुमार मोदी, दिलीप जोशी, तन्मय वेकारिया, किरण भट्ट, केतकी दवे समेत मशहूर सेलेब्स मौजूद रहे।

सरप्राइज बर्थडे पार्टी के बारे में जानने के बाद अपने ससुर सुरेश राजदानी की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, प्रिया ने कहा, “हमने बहुत अच्छा समय बिताया। मेरे ससुर सभी को देखकर खुश थे। आमंत्रितों में से अधिकांश थिएटर के दोस्त थे। यह उनका खास दिन था। हम एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी कर इसे यादगार बनाना चाहते थे।”

प्रिया और उनके पति मालव ने पार्टी की कोई थीम नहीं रखी क्योंकि यह एक सरप्राइज पार्टी थी। प्रिया ने कहा, “अगर हमने उन्हें थीम के हिसाब से कपड़े पहनने को कहा होता तो वे अंदाजा लगा लेते कि सरप्राइज पार्टी है। हमने उन्हें यह सोचने दिया कि हम उनके जन्मदिन पर ही डिनर करने जा रहे हैं। उन्हें काला बहुत पसंद है। इसलिए हमने कलर ऑफ़ ध डे काला रंग पसंद किया और सभी ने काले रंग के कपडे पहने।

प्रिया आहूजा जीवन का भरपूर आनंद लेती हैं। मालव और प्रिया ने भी शादी के 10 साल बाद पिछले साल नवंबर में दोबारा शादी की थी। उन्होंने कहा, “मुझे खास दिन मनाना पसंद है। 75वें जन्मदिन से ज्यादा खास और क्या हो सकता है? जीवन को जितना हो सके उनके साथ मनाना चाहिए जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। पिछले कुछ समय में मैंने चिंता और अवसाद का अनुभव किया लेकिन धीरे-धीरे जीवन ट्रैक पर वापस आ गया। मेरे ससुर मेरे जीवन के स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने मेरे लिए जितना मैंने मांगा है उससे कहीं अधिक किया है। वह बहुत विनम्र और प्यार करने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहती थी।”

आपको बता दे की प्रिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाती है। उनके पति मालव राजदा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के डायरेक्टर हैं। इसी शो के सेट पर मालव और प्रिया को प्यार हो गया। इस जोड़े ने 2011 में शादी की थी। वे 2019 में माता-पिता बने और उनके बेटे का नाम अरदास है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।
View this post on Instagram