सलमान के भाई का हो रहा तलाक, फेन्स ने कहा पहले मलाइका भाभी को छोड़ा अब सीमा भाभी को भी…

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान का तलाक हो रहा है। दोनों ने मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। सोहेल और सीमा को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों अलग-अलग कोर्ट से बाहर चले गए। खबर है कि दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है। सोहेल खान और सीमा सचदेव शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में पेश हुए। दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है।

लेकिन दोनों के बीच दोस्ती अब भी बरकरार है। दोनों ने अचानक अलग होने का फैसला कर लिया। इस बारे में किसी को नहीं बताया गया। दोनों ने अपने फैसले को गुप्त रखने का फैसला किया और फिर तलाक के लिए अर्जी दी। वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। सोहेल खान और सीमा खान की शादी को 24 साल हो चुके हैं। सोहेल खान और सीमा खान का रिश्ता शादी के 24 साल बाद टूटने वाला है। सोहेल और सीमा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

sohail khan will divorce wife seema

वायरल तस्वीर में सोहेल खान फेस मास्क पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सीमा खान मीडिया को इग्नोर करती नजर आ रही हैं। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सोहेल खान और सीमा खान क्यों ब्रेकअप की कगार पर हैं। सोहेल खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है। हालांकि सोहेल खान ने इस खबर को अफवाह करार दिया। फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कारों में घर के लिए निकल पड़े।

sohail khan divorce

आपको बता दे की सोहेल खान और सीमा खान ने साल 1998 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, निर्वाण और जॉन। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल और सीमा 2017 में अलग हो गए। शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में दिखाया गया कि सोहेल और सीमा अलग हो गए हैं। शो से साफ था कि सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते हैं। सोहेल खान के अलावा सलमान खान के दूसरे भाई अरबाज खान की भी शादी 17 साल बाद टूट गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अरबाज खान की शादी मलाइका से हुई थी। हालांकि, शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो गए। सोहेल खान और सीमा खान ने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात चंकी पांडे की इंगेजमेंट पार्टी में हुई थी। सोहेल को पहली नजर में सीमा से प्यार हो गया। इसके बाद उनका प्यार काफी मजबूत हो गया।

सोहेल और सीमा की शादी ने अलग-अलग धर्मों के कारण कई समस्याएं पैदा कीं। जिससे आधी रात को मौलवी का अपहरण कर लिया गया और रात में शादी कर ली गई। इस जोड़े ने दूसरी बार आर्य समाज मंदिर में शादी की। सीमा के माता-पिता शादी के खिलाफ थे। अलग-अलग धर्म होने के कारण वे नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। हालांकि, जोड़े ने बात नहीं मानी और एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *