क्या गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से प्यार करने में डर लगता हैं? अर्जुन कपूर ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड के लवबर्ड्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं। दोनों हाल ही में एक हफ्ते की छुट्टी पर ‘प्यार की नगरी’ पेरिस गए थे। वहां से आने के बाद एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लग गए हैं। तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हुआ।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में काफी बड़ा अंतर है। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी और उनका एक 18 साल का बेटा अरहान है। इस वजह से दोनों को अक्सर ट्रोल किया जाता है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्हें प्यार करने से डर लगता है? तो उन्होंने कहा, जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो आपको परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।

malaika arora arjun kapoor

अभिनेता ने कहा की, ‘कभी आपको अपनी कहानी में हीरो बनना पड़ता है तो कभी विलेन। जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो इसके परिणाम भी होते हैं। यह सभी के लिए अलग हो सकता है। आप किसी को उसकी सच्चाई के लिए प्यार करते हैं। जब प्रेम संबंध हो तो वह पवित्र होना चाहिए। जब आप एक तरफ से देखते हैं तो आप हीरो की तरह दिखते हैं और जब आप दूसरी तरफ से देखते हैं तो आप एक खलनायक की तरह दिखते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस वेकेशन के बारे में भी अर्जुन कपूर से सवाल किया गया। ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद एक रिपोर्टर ने पूछा, “आपकी पेरिस की छुट्टियां कैसी रहीं?”, जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया, “अगर आप मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो नहीं करते हैं, तो वहां जाएं और देखें कि मेरी पेरिस यात्रा कैसी रही।” बता दे की मलाइका और अर्जुन ने अपने पेरिस वेकेशन को खूब एन्जॉय किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चार साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। 2019 में, उन्होंने सोशल मीडिया पर रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। उसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने में भी संकोच नहीं किया। कुछ रिपोर्ट के मुताबित अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक शादी करने वाले है। हालाँकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जुलाई, 2022 में रिलीज होगी। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख अभिनीत 2014 की फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। इसके अलावा अर्जुन कपूर के पास भूमि पेडनेकर के साथ ‘द लेडी किलर’ और ‘कुट्टे’ भी हैं। मलाइका इन दिनों रियलिटी शो का हिस्सा है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *