37 साल की उम्र में दुल्हन बनी “दयाभाभी”, देखिए उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” एक ऐसा शो है जिसने हर घर में अपना नाम बनाया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। कॉमेडी पर आधारित यह शो सभी का पसंदीदा शो है। इसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। शो का हर किरदार अपने आप में बेहद खास है। फेन्स शो के सभी किरदार को बहुत पसंद करते है।

शो के हर कलाकार ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है लेकिन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भूमिकाओं में से एक है दयाभाभी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का असली नाम दिशा वकानी है। दिशा वाकाणी शो की शरुआत से दयाबेन का किरदार निभा रही है।

disha vakani marriage

दिशा वकानी लंबे समय से इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने 2017 में शो छोड़ दिया और अभी तक शो में वापस नहीं आई हैं। कहा जाता है कि दिशा खुद वापसी के मूड में नहीं हैं और उनकी जगह दया के रोल के लिए अभी तक किसी कास्ट का चयन नहीं किया गया है। लेकिन अभी भी दिशा की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। दिशा वकानी को दया के रोल में देखने के लिए फैंस आज भी बेताब हैं। दिशा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और यह इस मामले में कई बॉलीवुड अभिनेताओं को भी टक्कर देती है।

disha vakani and mayur

दिशा वकानी के फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। आज हम आपको दिशा वकानी के पति के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दे की दिशा वकानी की शादी मयूर पांड्या से साल 2012 में हुई थी। दिशा के पति मयूर पांड्या चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। शादी के वक्त दिशा की उम्र करीब 6 साल थी।

disha vakani marriage photo

दिशा वकानी के ऑन-स्क्रीन पति जेठालाल गडा को तो सभी जानते हैं लेकिन उनके रियल लाइफ पति के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दिशा और मयूर की शादी 24 नवंबर 2015 को मुंबई में काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों की रिसेप्शन पार्टी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार भी मौजूद थे।

disha and mayur

पता चला है कि मयूर पांड्या और दिशा वकानी की मुलाकात एक काम के सिलसिले में हुई थी। मयूर दिशा को पहले से ही जानते थे क्योंकि दिशा इतनी मशहूर थी। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों के बीच एक मजबूत बंधन बन गया। फिर दोनों ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक हो गए।

disha vakani marriage photos

दिशा वाकाणीऔर मयूर पांड्या की शादी सामान्य हुई थी। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी शामिल हुए थे। शादी के बाद दिशा ने मुंबई के एक नामी होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी। दिशा और मयूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

शादी के दो साल बाद मयूर और दिशा ने एक बेटी का स्वागत किया। साल 2017 में दिशा ने स्तुति नाम की एक बेटी को जन्म दिया। उस वक्त दिशा ने शो से लिव ली थी लेकिन उसके बाद अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। अब दिशा दयाबेन की किरदार में कब वापसी करेगी वो देखने वाली बात है। फेन्स और शो के निर्माता उनका बेशब्री से इंतज़ार कर रहे है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *